सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

हिमाचल में पेंशन बकाया भुगतान को लेकर सरकार ने किया बड़ा बदलाव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन के बकाया भुगतान से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने अधिकतम पेंशन और अधिकतम पारिवारिक पेंशन की सीमा बढ़ा दी है। वित्त विभाग ने 21 अगस्त को जारी आदेश में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

नए आदेश के अनुसार अब अधिकतम पेंशन की सीमा 1 लाख 12 हजार 50 रुपये होगी। पहले यह सीमा 60 हजार रुपये थी। इसी तरह अधिकतम पारिवारिक पेंशन की सीमा भी बढ़ाई गई है। अब यह सीमा 67 हजार 230 रुपये होगी, जो पहले 40 हजार रुपये थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के छंद हटाने पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के छंद हटाने पर उठाए सवाल

सरकार ने 18 अगस्त 2026 को जारी अपने पहले आदेश में कुछ प्रावधान किए थे। अब उनमें संशोधन करते हुए एक प्रावधान को हटा दिया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशन पाने वालों की मूल पेंशन तय सीमा से अधिक है, उनके बकाया भुगतान को केवल इस वजह से रोका नहीं जाएगा।

ऐसे मामलों में संबंधित पेंशनभोगी या पारिवारिक पेंशन पाने वाले को एक लिखित घोषणा यानी अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके बाद संबंधित पेंशन भुगतान प्राधिकरण बकाया राशि जारी करेगा।

सरकार ने पेंशन भुगतान करने वाले विभागों और बैंकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्हें हर पेंशनभोगी के मामले में बकाया राशि की सही गणना करनी होगी और उसी के अनुसार भुगतान करना होगा। बकाया राशि की गणना और भुगतान पहले जारी किए गए 17 सितंबर 2022, 13 मार्च 2024 और 18 अगस्त 2026 के सरकारी आदेशों में दिए गए नियमों के अनुसार किया जाएगा।

वित्त विभाग ने कहा है कि पेंशन और पारिवारिक पेंशन के बकाया भुगतान में किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। संबंधित पेंशन भुगतान प्राधिकरण और बैंक व्यक्तिगत मामलों में राशि की सही जांच के बाद भुगतान के लिए जिम्मेदार होंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

   बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निशू खान को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

एमपी के जैव विविधता संरक्षण को मोदी सरकार ने दी मजबूती

भोपाल। मध्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय जैव संसाधनों के दस्तावेजीकरण और उनसे जुड़े समुदायों की आजीविका को मजबूती...
मध्य प्रदेश 
एमपी के जैव विविधता संरक्षण को मोदी सरकार ने दी मजबूती

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और बिक्री पर दो टीएमसी नेता गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने के एक मामले में खोरीबाड़ी पुलिस ने...
पश्चिम बंगाल 
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और बिक्री पर दो टीएमसी नेता गिरफ्तार

उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

हुगली। उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

मार्क कार्नी ने कहा- कड़ा जवाब देंगे वाशिंगटन/ओटावा। अमेरिका ने शनिवार सुबह 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

उत्तर प्रदेश

निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

   बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निशू खान को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

हुगली। उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
उत्तर प्रदेश 
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें