उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी
उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचा होगा बेहतर
हुगली। उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तरपाड़ा विधानसभा परियोजना के तहत कुल 48 किलोमीटर सड़क के लिए डीपीआर को मंजूरी दी गई है।
परियोजना के तहत 40 किलोमीटर सड़क का काम कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के माध्यम से किया जाएगा, जो कुल परियोजना का 83.3 प्रतिशत है। वहीं, आठ किलोमीटर सड़क पर डैमेज रिपेयरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर रेस्टोरेशन का कार्य किया जाएगा, जिसका हिस्सा 16.7 प्रतिशत है।
उत्तरपारा के विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने शनिवार देर रात बताया कि परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़कों की स्थिति में सुधार करना और सुरक्षित, टिकाऊ एवं बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है। सड़क निर्माण और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना से जुड़े संदेश में बेहतर सड़कों के निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए मजबूत कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
