‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती पर 4 किमी मैराथन का आयोजन, विजेताओं को 21, 11 और 5 हजार रुपये का पुरस्कार

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार नजारा देखने को मिला। गांधी नगर तिराहा से जिला पंचायत कार्यालय तक आयोजित ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन में करीब सात हजार युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चार किलोमीटर लंबी दौड़ में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया।
मैराथन को आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और शशांक शेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शुरू होते ही सड़क पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सीनियर और जूनियर बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
अनुराग और सूरज ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर बालक वर्ग में सूरज विजेता बने। सीनियर बालिका वर्ग में रामिनी पटेल और जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार
आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
आयोजक शशांक शेखर सिंह ने कहा कि स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती पर आयोजित मैराथन में युवाओं की इतनी बड़ी भागीदारी आयोजन की सफलता को दर्शाती है। ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली ही मजबूत एवं बेहतर समाज की नींव है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद