पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के छंद हटाने पर उठाए सवाल

कांग्रेस से पूछा- मुस्लिम लीग के अनुसार क्यों चले भारत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदेमातरम् के मूल स्वरूप से दो छंद हटाए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के आठ दशक बाद भी क्या भारत को जिन्ना और मुस्लिम लीग की आपत्तियों के अनुसार चलना चाहिए।

शांता कुमार ने रविवार काे एक बयान में कहा कि वर्ष 1937 तक वंदेमातरम् का पूरा गीत गाया जाता था। उन्होंने दावा किया कि 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग ने इसके दो छंदों का विरोध किया था, क्योंकि उनमें हिंदू धर्म की देवियों लक्ष्मी और दुर्गा का वंदन किया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर इन दोनों छंदों को हटाने का निर्णय लिया।

हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसे देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के वंदन से क्या आपत्ति है। शांता कुमार ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष बाद यह विचार करने की आवश्यकता है कि क्या भारत को उस समय मुस्लिम लीग की ओर से उठाई गई आपत्तियों के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।

पूर्व केंद्रीयमंत्री ने आरोप लगाया कि “आज के भारत का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ही मुस्लिम लीग बन गई है।” उन्होंने कहा कि देश का जागरूक समाज वंदे मातरम् के साथ हुए इस कथित अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

शांता कुमार ने कहा कि वंदेमातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना से गहराई से जुड़ा हुआ है तथा इसके ऐतिहासिक स्वरूप को लेकर देश में गंभीरता से विचार होना चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद