निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान
बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निशू खान को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए सहसवान में आयोजित डिजिटल मीडिया सितारों के सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। निशू खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और डिजिटल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बनाने में लगातार जुटे हुए हैं। उनके कार्य और सोशल मीडिया पर सक्रियता को देखते हुए उन्हें सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
निशू खान ने बताया कि उन्होंने मॉडलिंग और विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2024 में वह मिस्टर बदायूं रहे, जबकि वर्ष 2025 में मिस्टर रुहेलखंड का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा वर्ष 2019 में उन्होंने फर्स्ट रनर-अप यूपी का खिताब हासिल किया था। वर्ष 2023 में बरेली में आयोजित एक शो में भी उन्होंने जीत दर्ज की। निशू खान का कहना है कि सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया आज अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन चुका है। वह आगे भी अपने काम के जरिए लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सम्मान मिलने पर उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
