चेकिंग में पकड़ी बिना दस्तावेज बाइक, आंखों में मिर्च डालकर हमला

चेकिंग के दौरान बाइक जब्त करने पर पुलिसकर्मियों पर हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ ईंट और डंडों से किया हमला 

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में बिना दस्तावेज मिली बाइक को थाने ले जाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बाइक मालिक और उसके परिवार के सदस्यों समेत कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ ईंट और डंडों से भी हमला किया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपित समेत अन्य लोग फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके की है। भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ हेड कांस्टेबल दिनेश और हेड कांस्टेबल राजेश इलाके में गश्त और जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने नियमानुसार मोटरसाइकिल को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत जमा कराने के लिए थाने पहुंचा दिया। करीब आधे घंटे बाद जब दोनों पुलिसकर्मी वापस बीट पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल का मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए। उन्होंने बाइक थाने ले जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित ये खबर भी पढ़े : असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद ईंट और डंडों से हमला किया गया। सूचना मिलने पर मदद के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। मारपीट में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिनेश के सिर में चोट लगी है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके से एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया। घटना के बाद अन्य आरोपित मौके से भाग गए। इस मामले में भलस्वा डेयरी थाने में प्राथमिकी संख्या 537/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपित सुनील उर्फ पंकज इलाके का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें दो मामले मादक पदार्थों से जुड़े हैं। पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लंदन में ‘इंडिया डे’ का भव्य आयोजन, 20,000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

लंदन। भारतीय उच्चायोग, लंदन के द्वारा नवनाथ सेंटर के सहयोग से आयोजित ‘इंडिया डे’ समारोह में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में ‘इंडिया डे’ का भव्य आयोजन,  20,000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

चेकिंग में पकड़ी बिना दस्तावेज बाइक, आंखों में मिर्च डालकर हमला

आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ ईंट और डंडों से किया हमला  नई दिल्ली। बाहरी...
राष्ट्रीय 
चेकिंग में पकड़ी बिना दस्तावेज बाइक, आंखों में मिर्च डालकर हमला

बदायूं: डिजिटल मीडिया सितारों का जमावड़ा, 50 से अधिक यूट्यूबर सम्मानित

बदायूं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर और डिजिटल मीडिया सितारों के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: डिजिटल मीडिया सितारों का जमावड़ा, 50 से अधिक यूट्यूबर सम्मानित

निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निशू खान को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

एमपी के जैव विविधता संरक्षण को मोदी सरकार ने दी मजबूती

भोपाल। मध्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय जैव संसाधनों के दस्तावेजीकरण और उनसे जुड़े समुदायों की आजीविका को मजबूती...
मध्य प्रदेश 
एमपी के जैव विविधता संरक्षण को मोदी सरकार ने दी मजबूती

उत्तर प्रदेश

बदायूं: डिजिटल मीडिया सितारों का जमावड़ा, 50 से अधिक यूट्यूबर सम्मानित

बदायूं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर और डिजिटल मीडिया सितारों के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: डिजिटल मीडिया सितारों का जमावड़ा, 50 से अधिक यूट्यूबर सम्मानित

निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निशू खान को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निशू खान ने मॉडलिंग, डिजिटल मीडिया में बनाई खास पहचान

उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

हुगली। उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
उत्तरपाड़ा के विकास को गति, 48 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन