बदायूं: डिजिटल मीडिया सितारों का जमावड़ा, 50 से अधिक यूट्यूबर सम्मानित
बदायूं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर और डिजिटल मीडिया सितारों के सम्मान समारोह का आयोजन सहसवान में किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बदायूं जिले के यूटयूबर के अलावा आंवला और दिल्ली से जुड़े यूट्यूबरों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान और समाजसेवी काशिफ अली खान रहे। समारोह में डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। आयोजन के दौरान डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और समाज में सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।
समारोह में सीमा खान, डॉ. मनीषा, वैष्णवी पटेल, मुस्कान, गुड़िया खान, शरीक अली, रिजवान खान, फहीम सैफी, आर्यन खान, शावेद खान, अफ्फान खान, सुरेंद्र गौतम, सामी अंसारी, हर्ष देवल, शिवांग बिसारिया, शाफी, लोकेश पटेल, अंश पटेल, निशू खान, इकबाल अहमद, निहाल उद्दीन, सुभान, बिल्लू, शफी, सद्दू, सलमान, रोहन, धीरज कुमार, असद फारूकी, इस्माइल जमाल, इमरात, काका कमाल फारूकी, नफीस अहमद, चांद अंसारी, सिब्तैन खान, हुमदान खान, फरदीन, इस्लाम फारूकी, इकबाल फारूकी, बब्लू, साद खान, सोहेल एस. खान, फरीद खान, मुजम्मिल, परवेज रईन, अड्डू, बाबू, राशिद अल्वी, शेरा, शहनवाज, शहनवाज सैफी, उवैश खान, अथर हुसैन, रज़ा, अल्विया आदि डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज लोगों तक सूचना, मनोरंजन और सामाजिक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। छोटे शहरों और कस्बों से जुड़े यूट्यूबर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी संख्या में लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने से उन्हें अपने क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में मौजूद डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ डिजिटल क्षेत्र में काम करने वालों का उत्साह बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
