कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए, उनकी सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा जाए। कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में निर्वाध्य विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, टूटे तारों एवं खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के सम्बंध में निर्देशित किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाभार्थीपरक योजना प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, पेयजल योजना, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि कई योजनाओं में लाभार्थियों से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा न की जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कछला से बदायूं तक कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित कराए जाएं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनको तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दुर्घटना होने पर उनको अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में किसानों को पर्याप्त यूरिया एवं डीएपी खाद की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि समितियों पर उपलब्ध पीओएस मशीन में खाद की उपलब्ध कुछ दिखाई दे रही है और वास्तविक रूप से समिति के गोदाम में कुछ और ही दिखाई देता है। इसका मौके पर सत्यापन कराया जाए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में जो भी धनराशि वितरित की जाए वह जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही कराई जाए। बैठक में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, शारदेंदू पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचकर तेज आवाज में चलाई हनुमान चालीसा   ये खबर भी पढ़े : पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचकर तेज आवाज में चलाई हनुमान चालीसा

बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रभारी मंत्री को चकबंदी कार्याें सहित अन्य योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं को लक्ष्यानुसार शतप्रतिशत पूर्ण कराया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था के सम्बंध में अवगत कराते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न हो रही है, यह एक बड़ी बात है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विनीता नेगी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बालाजी मंदिर के समीप कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की तथा खाद्य पदार्थ वितरित किए। प्रभारी मंत्री के जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। उम्मीद है कि पार्टी के...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
उत्तर प्रदेश 
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला