करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम के रैन बसेरा को लेकर महापौर कामिनी राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं
 उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में 14वें वित्त आयोग से स्वीकृत करोड़ों रुपये की लागत से बने रैन बसेरा में महापौर द्वारा कैम्प कार्यालय संचालित किया जा रहा है। आरोप है, कि इस कैम्प कार्यालय में  एसी, सोफा, गीजर समेत अन्य सुविधाएं  कार्यालय के उपयोग में हैं।
राजीव शर्मा ने कहा कि रैन बसेरा असहाय और जरूरतमंद लोगों के ठहरने और विश्राम के लिए बनाया गया है। इसके बावजूद इसका निर्धारित उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है, कि रैन बसेरा का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। जब कि इसके बाहर  कैम्प कार्यालय  महापौर कामिनी राठौर  का बोर्ड लगा हुआ है।
शिवसेना जिला प्रमुख के मुताबिक इस संबंध में राज्य मानवाधिकार आयोग में मामला 14693/24/28/2025 पंजीकृत है। आयोग ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद से रिपोर्ट मांगी थी। आरोप है। कि तत्कालीन जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मौके पर जांच करने के साथ शिकायतकर्ता के बयान और साक्ष्य दर्ज नहीं किये।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से उन्हें जानकारी दी गई, कि नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी गई है। और नगर आयुक्त की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। राजीव शर्मा का आरोप है, कि मामले में शिकायतकर्ता का पक्ष लिए बिना जांच पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजीव शर्मा ने दावा किया कि सर्दी के दौरान रैन बसेरा के बजाय खुले में सोने वाले जरूरतमंद लोगों की करीब 100 तस्वीरें जीपीएस कैमरे से लेकर मानवाधिकार आयोग को उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का उन्होंने आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 27 मार्च 2026 को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अब तक कोई अंतरिम या अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष और सदस्य से मामले में जल्द आदेश पारित कर रैन बसेरा को महापौर के कैंप कार्यालय से मुक्त कराने की मांग की है।
शिवसेना नेता ने कहा कि मामले की जांच नगर निगम और जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों से न कराकर किसी स्वतंत्र अधिकारी या उच्चस्तरीय टीम से कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों पर आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से औपचारिक रिपोर्ट लगाकर मामला निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजीव शर्मा ने मांग करते हुए कहा है, कि रैन बसेरा को तत्काल जरूरतमंदों के लिए खोला जाए और यदि जांच में अनियमितता सामने आती है। तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है।  सुनवाई नहीं होने पर शिवसेना मामले को उच्च स्तर पर उठाएगी।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
राज्य  दिल्ली 
दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

पूर्व जज के कथित आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार और DGP को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

सीवान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

सीवान। सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मघरी गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति...
बिहार 
सीवान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीतू ढाबे...
मध्य प्रदेश 
खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

पूर्व जज के कथित आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार और DGP को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप

चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

लखनऊ। चाय की चुस्की हो या मिठाई का स्वाद, इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की कीमत, 65 रुपये के पार पहुंचा भाव

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती