सीवान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मघरी गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

मघरी बाजार के पास एनएच-331 किनारे सड़क के समीप युवक का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक मघरी गांव निवासी रामजीत महतो के 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार है।

परिजन के अनुसार, प्रदीप शुक्रवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान नेपाल में रहने वाले उसके एक दोस्त का वीडियो कॉल आया।

चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा ये खबर भी पढ़े : चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

फोन पर बातचीत करते हुए वह घर से करीब 800 मीटर दूर मघरी एनएच-331 के किनारे पहुंच गया। बताया जाता है कि इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और प्रदीप से मुजफ्फरपुर जाने का रास्ता पूछने लगे।

आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उन लोगों ने चाकू निकाल लिया और प्रदीप से कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक वीडियो कॉल कट गया। नेपाल में मौजूद प्रदीप का दोस्त पूरी घटना फोन पर सुन रहा था।

कॉल कटने के बाद उसने गांव और प्रदीप के परिजनों को सूचना दी कि कुछ लोग प्रदीप के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां प्रदीप या कथित हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर मघरी बाजार के पास सड़क किनारे प्रदीप का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का एक चप्पल के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का चप्पल भी बरामद किया है। इन साक्ष्यों को महत्वपूर्ण मानते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रदीप तीन भाइयों में मंझला था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। करीब चार वर्ष पहले उसकी मां सुगांति देवी का निधन हो गया था। प्रदीप अविवाहित था और सूरत की एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता था।

वह कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि मघरी बाजार के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है।

शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इधर, परिजन ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के 25 साल पर मंथन

नए पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी होगी चर्चा
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के 25 साल पर मंथन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। बारिश की गतिविधियां घटने के साथ प्रदेश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील