मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया है। बीते दो दिनों से कई जिलों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

शनिवार को 16 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है, जहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और अशोकनगर में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’ ये खबर भी पढ़े : बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम.

बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

तीन सिस्टम एक्टिव, 24 अगस्त तक बारिश का असर बढ़ेगा
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदेश में इस समय तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से पूर्वी हिस्से के साथ उत्तर और मध्य मध्यप्रदेश में भी बारिश हो रही है।

अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 24 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ सकती हैं।

मऊगंज, सतना और चित्रकूट में नदियां उफान पर
विंध्य क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार शाम से हुई बारिश के बाद रीवा के कई इलाकों में पानी भर गया। निचले क्षेत्रों की सड़कें डूब गईं और नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मऊगंज, सतना और चित्रकूट क्षेत्र में भी नदियां उफान पर हैं।

नागौद में 24 घंटे में 6.4 इंच बारिश
सतना के नागौद में पिछले 24 घंटे में 6.4 इंच बारिश दर्ज की गई। यह इस मानसून सीजन में जिले में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है।

सतना में 1 जून से 21 अगस्त तक औसतन 32.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 5 इंच अधिक है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

नर्मदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर
शुक्रवार को डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। नर्मदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मैहर और डिंडौरी में स्कूल बंद किए गए थे, जबकि डिंडौरी में आंगनवाड़ियों में भी अवकाश रहा। पन्ना में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद रखे गए। यहां केन, मिढ़ासन, व्यारमा और पतने नदी उफान पर हैं। तेंदुघाट बांध के पांच गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है।

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट एक-एक मीटर खोले गए हैं। मैहर में मर्जुआ नाले के तेज बहाव में फंसे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कई रास्ते बंद, गांवों का संपर्क टूटा
सतना में सेमरावल नदी का पानी पुल के ऊपर आने से सेमरिया रोड बंद है। कोटर तहसील के अबेर गांव में अलहा तालाब की मेड़ टूटने से पानी बस्ती में घुस गया।

सीधी के रामपुर नैकिन में पहाड़ की मिट्टी और पत्थर सड़क पर आ जाने से यातायात बाधित हुआ है। इससे करीब 30 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

प्रदेश में अब तक 24 इंच बारिश, फिर भी 11 प्रतिशत कमी
आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक 609.2 मिमी यानी करीब 24 इंच बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 685.3 मिमी यानी करीब 27 इंच होनी चाहिए थी।

इस लिहाज से प्रदेश में करीब 3 इंच और कुल 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

39 जिलों में सामान्य से कम बारिश
पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम है।

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर और सिवनी समेत कई जिलों में 5 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 1 प्रतिशत से 37 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

इसके विपरीत अनूपपुर, डिंडौरी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। उम्मीद है कि पार्टी के...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
उत्तर प्रदेश 
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला