राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार
उत्तर प्रदेश के दाे दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त
- यूपी के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया समझाएंगे सीईसी
- "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई: ज्ञानेश कुमार
लखनऊ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार और मंगलवार यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जेन-जी से संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया की जानकादी देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप्र की राजधानी लखनऊ पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई। हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं। खासतौर से हमारे बूथ लेवल अधिकारी जो लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझाने और प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए भी कार्यक्रम होंगे।
उल्लेखनीय है कि, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने हाई स्कूल (1979) और इंटरमीडिएट (1981) दोनों में यूपी बोर्ड में टॉप करके शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने हाईस्कूल 1979 में 10 लाख छात्रों में से यूपी बोर्ड में टॉप किया। वहीं 1981 में छह लाख छात्रों में से फिर से यूपी बोर्ड में टॉप किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
