एसडीएम को दो बार ज्ञापन फिर भी नहीं बनी सड़क

किसान यूनियन की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सत्य प्रकाश भारती

  • भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • छह किलोमीटर जर्जर सड़क को लेकर किसानों में आक्रोश
  • एसडीएम को दो बार दिया जा चुका है ज्ञापन

अहमदपुर/लंबी गांव। अहमदपुर ग्राम पंचायत के लंबी गांव में जर्जर एवं बदहाल सड़क को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश तिवारी की अगुवाई में किसान संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को एक माह का समय देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में सड़क को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन के नेतृत्व में विशाल एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार पांडेगंज–इन्हौना–रुदौली मार्ग से होते हुए रोशन लाल के पूर्व तक लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी ये खबर भी पढ़े :  बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

दो बार एसडीएम को दिया ज्ञापन, पीडब्ल्यूडी को पत्र के बावजूद कार्रवाई नहीं
भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश तिवारी ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर संगठन द्वारा दो बार एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया जा चुका है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम साहब द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भी लिखा गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक सड़क पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

संगठन का कहना है कि जब ग्रामीण और किसान अपनी समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के सामने आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन की ओर से संबंधित विभाग को पत्र भी भेजा जा चुका है, तो फिर सड़क की मरम्मत अथवा निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू क्यों नहीं हुआ, यह बड़ा सवाल है।

एक महीने का अल्टीमेटम, इसके बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन
ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश तिवारी ने कहा कि संगठन अब केवल आश्वासन के भरोसे बैठने वाला नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। यदि एक महीने के भीतर सड़क को लेकर कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जो अनिश्चितकालीन होगा।

उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग को तत्काल इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। संगठन का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर सड़क और सुरक्षित आवागमन का अधिकार दिलाना है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठन पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेगा।

इस मौके पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष साहू, ब्लॉक महासचिव अनूप पांडे, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक निर्माण/मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लंबे समय से परेशान ग्रामीणों को राहत मिल सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने पशुधन विभाग को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से आर्थिक मदद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

फर्जी आईटीसी मामले में यूपी-हरियाणा के नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने और आगे पास...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में यूपी-हरियाणा के नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

यूपी के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया समझाएंगे सीईसी "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई:...
उत्तर प्रदेश 
राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

बाइक रैली के चलते शहर के कई रास्तों में बदलाव, एडवायजरी जारी

राजौरी। राजौरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज दोपहर 3 बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसके...
जम्मू कश्मीर 
बाइक रैली के चलते शहर के कई रास्तों में बदलाव, एडवायजरी जारी

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने पशुधन विभाग को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से आर्थिक मदद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

यूपी के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया समझाएंगे सीईसी "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई:...
उत्तर प्रदेश 
राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो