चॉकलेट चोर गिरफ्तार: एकेडमी से चुराया था लैपटॉप-मोबाइल

चॉकलेट के लालच में दो दिन बाद दोबारा घुसा चोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मोहनलालगंज में पकड़ा गया चॉकलेट चोर
  • चॉकलेट का डिब्बा चुराने के लिए फिर पहुंचा स्कूल 

लखनऊ। मोहनलालगंज में एक चॉकलेट चोर पकड़ा गया। चोर ने गुरुवार को खुजौली के स्कॉलर एकेडमी के आफिस से लैपटॉप व मोबाइल फोन चुरा लिया। इसी दौरान चोर की नजर आफिस में रखी चॉकलेट के डिब्बे पर पड़ी तो उसमें से कई चॉकलेट निकाल ले गया।

चॉकलेट का ऐसा स्वाद लगा कि शनिवार शाम चॉकलेट का डिब्बा चुराने फिर स्कूल पहुंच गया। जहां गार्ड ने उसे पहचान लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया। गार्ड ने पकड़े चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर ये खबर भी पढ़े : चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मामले में मिली जानकारी के अनुसार खुजौली में स्कॉलर एकेडमी स्कूल है। गुरुवार को चोर ने स्कूल के दफ्तर में घुसकर वहां रखा लैपटॉप व नया मोबाइल फोन चुरा लिया। स्कूल प्रबंधन के इन्द्रेश मिश्रा ने बताया कि चोर ने दफ्तर में रखा लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी करने के साथ मेज की दराज में रखी चॉकलेट चुरा ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। उन्होंने उसी दिन खुजौली चौकी पर चोरी की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद शनिवार की शाम पांच बजे वही चोर स्कूल में दोबारा आ गया, वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड ने सीसीटीवी कैमरे में पहले चोरी करते हुए देखा था उसने तुरंत पहचान लिया और दौड़ाकर दबोच लिया।

पकड़े जाने के बाद चोर से पूछाताछ की गई। चोर ने लोगों को बताया कि लैपटॉप व मोबाइल फोन उसके अन्य साथी लेकर फरार हो गये थे उसे सिर्फ चॉकलेट मिली थी, जिसे दोबारा चुराने स्कूल आया था। स्कूल प्रशासन ने पकड़े गए चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चोर ने बयान दिया है कि चोरी का सामान उसके अन्य साथी ले गए हैं। चोर के बयान के आधार पर चोरी में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूल उत्सव का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

कार से सोने के बिस्कुट मिलने पर अखिलेश का यूपी पुलिस पर आरोप

लखनऊ। यूपी के कन्नौज में हादसे का शिकार हुई एक कार से सोने के बिस्कुट मिलने के मामले में सपा...
उत्तर प्रदेश 
कार से सोने के बिस्कुट मिलने पर अखिलेश का यूपी पुलिस पर आरोप

दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन

लखनऊ। हैप्पी हेंड सेव लाइफ नाम की संस्था जो हमारी उत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ और एनआरएमयू. यूनियन...
उत्तर प्रदेश 
दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन

एकल नाटक 'सारा जहां हमारा है' ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के  सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा  किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जहाँ...