तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

— तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वय

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-08-23 at 6.56.48 PM

लखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार को इन्दिरा नगर स्थित ईश्वरधाम मंदिर परिसर में हुई। परिचर्चा एवं तुलसी पदों की सांगीतिक प्रस्तुति से सजी इस चौपाल की अध्यक्षता चौपाल चौधरी कोकिल कंठी पद्मा गिडवानी एवं कुमाऊं कोकिला विमल पन्त ने की।

विषय प्रवर्तन करते हुए चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामभक्ति को लोकजीवन से जोड़ते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उनके साहित्य में लोकभाषा, लोकसंस्कृति, मानवीय संवेदना और जीवन मूल्यों का सहज समन्वय दिखाई देता है। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने कहा कि तुलसी का साहित्य आज भी हमारी सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करने के साथ समाज को जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ गायिका आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में तुलसी पदों की भावपूर्ण सांगीतिक प्रस्तुतियां हुईं। प्रीति श्रीवास्तव ने उमड़ घुमड़ के आये बदरा, अनुज श्रीवास्तव ने झूला धीरे से झुलाओ, ज्योति सिंह ने शंकर तेरी जटा में, गोपाली चन्द्रा ने ऐसो को उदार जग माहीं, रूपाली श्रीवास्तव ने कहां से उमही रे कारी बदरिया, अर्चना चौकसे ने प्रतिबंधित देशभक्ति गीत छीन सकती है नहीं सरकार वन्दे मातरम प्रस्तुत किया। सरिता अग्रवाल ने तुलसी के दोहों का पाठ किया।

निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में प्रवीन गौर, लिली सक्सेना, सौम्या गोयल, अवांश, अव्युक्ता, अविका, मिहिका, अद्रिका, आश्वी एवं कर्णिका ने जागिए रघुनाथ कुंवर तथा हनुमानाष्कक की सुंदर प्रस्तुति दी। अन्य सामूहिक प्रस्तुतियों में चंदना द्विवेदी, सुमन शर्मा, वरदा जोशी, सुनीता पाण्डेय, अपर्णा सिंह, मंजूषा श्रीवास्तव, दीपा शर्मा, मधु माथुर, सिंधुजा मित्तल, ज्योति किरन रतन, ज्योति पाण्डेय, सुषमा प्रकाश, सुमन मिश्रा, कविता सिंह, शिखा श्रीवास्तव अन्य सम्मिलित रहे।

लेखपालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : लेखपालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

कार्यक्रम में संस्थान की संरक्षक शारदा पाण्डेय, रंजना शंकर, वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. स्मिता मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. करुणा पाण्डे, डॉ. आभा दीक्षित, राजनारायण वर्मा, नीलम वर्मा, देवेश्वरी पंवार, डॉ. राजकुमार शुक्ल, नीरा मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव सहित अन्य की प्रमुख उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

कार से सोने के बिस्कुट मिलने पर अखिलेश का यूपी पुलिस पर आरोप

लखनऊ। यूपी के कन्नौज में हादसे का शिकार हुई एक कार से सोने के बिस्कुट मिलने के मामले में सपा...
उत्तर प्रदेश 
कार से सोने के बिस्कुट मिलने पर अखिलेश का यूपी पुलिस पर आरोप

दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन

लखनऊ। हैप्पी हेंड सेव लाइफ नाम की संस्था जो हमारी उत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ और एनआरएमयू. यूनियन...
उत्तर प्रदेश 
दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन

एकल नाटक 'सारा जहां हमारा है' ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के  सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा  किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जहाँ...
उत्तर प्रदेश 
एकल नाटक 'सारा जहां हमारा है' ने जीता दर्शकों का दिल

चॉकलेट चोर गिरफ्तार: एकेडमी से चुराया था लैपटॉप-मोबाइल

मोहनलालगंज में पकड़ा गया चॉकलेट चोर चॉकलेट का डिब्बा चुराने के लिए फिर पहुंचा स्कूल  लखनऊ। मोहनलालगंज में एक चॉकलेट...