नौ घंटे तक रेलवे टावर पर डटी रही महिला, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

दूसरी बार टावर पर चढ़ने की घटना, स्थानीय स्तर पर समय रहते नहीं हो सका रेस्क्यू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • बलरामपुर से एसडीआरएफ टीम बुलानी पड़ी, शाम चार बजे सुरक्षित उतारी गई महिला व तीन बच्चे

गोंडा । रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे टावर पर चढ़ गई और करीब नौ घंटे तक पुलिस व रेलवे प्रशासन उसे नीचे उतारने में सफल नहीं हो सके। अंततः बलरामपुर से बुलाई गई एसडीआरएफ टीम ने शाम करीब चार बजे रेस्क्यू अभियान चलाकर पहले बच्चों और फिर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। इस पूरी घटना ने जिले की आपदा प्रबंधन व्यवस्था और त्वरित रेस्क्यू क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार निवासी गीता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गई थीं। मुलाकात नहीं होने के बाद वह सीधे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचीं और सुबह लगभग छह बजे अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे टावर पर चढ़ गईं। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने जिला पुलिस को अवगत कराया।

फेफड़ों के जटिल संक्रमण से जूझ रहे युवक को मिला नया जीवन  ये खबर भी पढ़े : फेफड़ों के जटिल संक्रमण से जूझ रहे युवक को मिला नया जीवन 

नगर कोतवाल विदेश्वरी मणि त्रिपाठी, महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला को नीचे नहीं उतारा जा सका। बाद में क्षेत्राधिकारी (सिटी) आनंद राय, तरबगंज के क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रताप सिंह तथा स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझाने के साथ उसके परिचित राम इकबाल से भी बातचीत कराई, लेकिन इसका तत्काल कोई असर नहीं हुआ।

करीब दो घंटे बाद बलरामपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने लंबा रेस्क्यू अभियान चलाकर पहले तीनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा और उसके बाद महिला को भी सकुशल नीचे लाकर पुलिस के सुपुर्द किया। घटना के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

उल्लेखनीय है कि इसी महिला ने एक जून को भी रघुकुल क्षेत्र में रेलवे टावर पर चढ़कर हंगामा किया था, तब भी बाहरी रेस्क्यू टीम की मदद से उसे नीचे उतारा गया था। दोबारा हुई इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पूर्व की घटना से सबक लेकर निगरानी, काउंसिलिंग और सुरक्षा संबंधी प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सिटी) आनंद राय ने घटना के पीछे एक अधिवक्ता और दो पत्रकारों की भूमिका होने का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

      बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर