क्षेत्रीय विधायक ने किया पार्टी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, जय-विजय के लगाए नारे
डॉ. नीरज बोरा की अगुवाई में सड़क पर उमड़े क्षेत्रीय कार्यकर्ता
लखनऊ। लखनऊ उत्तर क्षेत्र के जनप्रिय बीजेपी विधायक डॉ. नीरज बोरा की अगुवाई में शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत व अभिनंदन में उनके क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का पूरा हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा।
उनके साथ बड़ी संख्या में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं का भी प्रतिनिधित्व दिखा। इस दौरान अपने विधायक के साथ अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्टीय उपाध्यक्ष तरूण कमलापुरी, प्रदेश अध्यक्ष जगप्रसाद गुप्ता, महामंत्री रवि गुप्ता पत्रकार और इसके अलावा अन्तर्राष्टीय वैश्य महासम्मेलन से जुडेÞ बड़ी संख्या में प्रतिनिधि व पदाधिकारियों का समूह मौजूद रहा। सभी कार्यकर्ता बड़ी ही बेसब्री से अपनी पार्टी मुखिया का इंतजार करते दिखे और रह रहकर गगनचुंबी भाजपा जय विजय के नारे भी लगाते सुनायी दिये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
