आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

27 बच्चों ने लिया हिस्सा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में होगा समापन व पुरस्कार वितरण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक और आनंदमयी ‘आम खाने की प्रतियोगिता’ 10 मिनट की निर्धारित अवधि में 2 किलो आम खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगी सरकार की पहल पर हो रहे आम महोत्सव-2026 में 08 वर्ष से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 27 बच्चों ने पूरे उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को दो-दो किलोग्राम आम खाने के लिए दिए गए, जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। आयोजन स्थल बच्चों की किलकारियों और दर्शकों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय में सर्वाधिक मात्रा में आम खाने वाले बच्चों को विजयी घोषित किया गया। इन विजेता बच्चों को प्रदर्शनी के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन 05 जुलाई 2026 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र से होगी, जो मुख्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण पर केंद्रित रहेगा। इसमें विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़े : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

WhatsApp Image 2026-07-04 at 4.54.55 PM (1)

प्रदर्शनी का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 04ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस समापन कार्यक्रम के दौरान, प्रदर्शनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...