एसपी, डीटीओ , डीएमओ के संरक्षण में कोयले का काला कारोबार ! माफिया बांटते है करोड़ों - करोड़

पासिंग का फैला है जाल , धनबाद से बिना चालान दोनों राज्य के कोने - कोने तक पहुंचता है कोयला

Published By Ravish kumar mani
On
Ravish kumar mani  Picture

झारखंड में कोयला घोटाले की जांच कर रहीं सीबीआई को भी नहीं दे रहा दिखाई? 

पटना, 03 जूलाई ( तरूणमित्र ) । भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बातें तकिया कलाम बन कर रह गयी है । सरकार के नुमाइंदे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बातें कर समाचार में सुर्ख़ियां बटोरने का काम कर रहें है । अगर वाक़ई भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई होती तो प्रतिवर्ष केन्द्र सरकार व झारखंड सरकार को 10 हज़ार करोड़ का नुक़सान नहीं होता । वित्तीय संकट से जूझ रहा बिहार को भी प्रतिवर्ष 1000-1200 चूना लग रहा है ।
 
झारखंड से लेकर बिहार तक कोयला का काला कारोबार संबंधित जिलों के एसपी, डीटीओ, डीएमओ सहित पुलिस- प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य सीमा में पदस्थापित आईजी, डीआईजी व जिले के एसपी को विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया हैं लेकिन आज भी पासिंग का खेल चल रहा है और धनबाद से बड़े पैमाने पर निकल रहा अवैध कोयला बिहार के कोने- कोने तक पहुंच रहा है ।
 
इसी तरह कोयला माफिया प्रति माह बिहार के संबंधित जिलों के साहबों तक कोयला के काले कारोबार का हिस्सा पहुंचा देते हैं और भ्रष्टाचार का यह खेल बदस्तूर जारी है । ऐसी चर्चा है की बिहार के एक आईपीएस ने कोयला के काले कारोबार से कमाएं है 50-100 करोड़ । 
 
बिहार के दो ज़िले से बिना चालान प्रवेश कर रहा ट्रक, कोने- कोने में पहुंच रहा कोयला 
धनबाद से निकल रहा अवैध कोयला का कारोबार झारखंड से लेकर बिहार के कोने- कोने में फैला हुआ है । केंद्र सरकार व झारखंड सरकार को बड़े पैमाने पर नुक़सान हो रहा है उसका आकलन उन्हें करना है । वित्तीय संकट से जूझ रही बिहार सरकार को कोयला के काले कारोबार से नुक़सान हो रहा है । बिहार खनिज नियमावली के अनुसार दूसरे राज्यों से अगर बिना चालान का कोयला आता है तो फाइन का प्रावधान बनाया गया है । इसके अलावा कई और टैक्स भी राज्य सरकार के खाते में आएगी । धनबाद से बिहार राज्य में प्रवेश करने का मुख्य तीन सड़क मार्ग है : 
 
1. धनबाद से > गोमो>कोडरमा>बाराचट्टी>गया जिला में प्रवेश
2. धनबाद से > निरसा>चिरकुंडा >झाझा>जमुई
3. धनबाद से गोविंदपुर > देवघर >चकाई > जमुई जिला में प्रवेश
इस तरह धनबाद से निकलकर बिहार के सभी जिले के कोने- कोने में पहुंच रही अवैध कोयला मुख्य रूप से बिहार के जमुई जिले एवं गयाजी जिले से प्रवेश करती है । दोनों जिला के सीमा पर निगरानी के लिए चेक पोस्ट के साथ बैरियर लगाया हुआ है और पुलिसकर्मी, एमवीआई, माइनिंग के पदाधिकारी तैनात हैं इसके बावजूद बिना चालान का कोयला जमुई और गयाजी में प्रवेश करता है और बिहार के सभी जिले में पहुंचता है ।
 
पासिंग के खेल में जमुई व गयाजी जिला तो शामिल है ही इसके साथ गया से पटना, गया से औरंगाबाद - भोजपुर - कैमुर- बक्सर , पटना होते हुए उत्तरी बिहार के सभी जिला । इधर जमुई से प्रवेश कर शेखपुरा , नालंदा, नवादा, बांका-भागलपुर होते हुए बिहार में कोने - कोने तक बिना चालान का कोयला पहुंचता है । कोयला के अवैध कारोबार में शामिल सिंडिकेट सभी जिले में पासिंग के लिए पुलिस- प्रशासन को हिस्सा पहुंचाने का काम करते है यहीं कारण है की बिना चालान के धनबाद से जमुई व गयाजी होते हुए बिहार में आ रहीं ट्रकों को नहीं पकड़ा जाता है । जिसके कारण बिहार सरकार को प्रतिवर्ष 1000-1200 करोड़ का नुक़सान हो रहा है । 
 
बिहार के ईंट भट्ठों पर आता है बड़े पैमाने पर अवैध कोयला 
बिहार में बड़े पैमाने पर ईंट भट्ठा है । ईंट भट्ठा के संचालन के लिए कोयला की आवश्यकता होती है । कुछ लोगों को छोड़ दें तो धनबाद और रामगढ़ से बिना चालान का कोयला आता है । सभी ईंट भट्ठों पर कोयला को स्टॉक करके रखा हुआ रहता है । अब तो बरसात का मौसम आ गया फिर भी जांच हुई तो ईंट भट्ठे वाले के पास कोई जवाब नहीं होगा । ईंट भट्ठा की जांच के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट जाती है तो ईंट और भट्ठा संचालित नियमों की जांच करती है लेकिन कोयला की आयात की सोर्स की जांच नहीं करती है । कोयला से जुड़े एक भी खबर माइनिंग डिपार्टमेंट शेयर नहीं करती है चुकी कोयला के पासिंग के खेल में माइनिंग डिपार्टमेंट पुरी तरह से जुड़ा हुआ है । 
 
सीबीआई को क्या पता नहीं है अवैध कोयला कारोबार 
झारखंड के कोयला घोटाला 2742  करोड़ की जांच सीबीआई कर रही है । कोयला घोटाला ने कई के चरित्र और चेहरे को काला करने का काम किया है । धनबाद से बिना चालान के निकल रहे कोयला से संकेत दे रहे हैं की बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन किया जा रहा है । झारखंड से बिहार तक फैला कोयले के काले कारोबार में दोनों राज्यों के विशेषकर पुलिस, माइनिंग व परिवहन विभाग शामिल है । अभी भी कोयला घोटाले की जांच जारी है । अनुसंधान की कोई सीमा निर्धारित नहीं है , सुप्रीम कोर्ट  का भी स्पष्ट कहना है की अनुसंधान में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है फिर कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआई झारखंड- बिहार तक फैले अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों की जांच क्यों नहीं कर रही है । 

लेखक के बारे में

Ravish kumar mani  Picture

पिछले बारह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रविश कुमार मणि पटना में आधारित हैं और समाचार कवरेज व रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी

बस्ती - जनपद बस्ती के रौतापार, ब्लॉक रोड, गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी

सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का हुआ शुभारम्भ

बस्ती - अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने बताया है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों...
उत्तर प्रदेश 
सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का हुआ शुभारम्भ

घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जयपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से सात वर्षीय...
झारखंड 
घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा की तस्करी का खुलासा, एंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने के लिए विदेश भेजने का आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा (Placenta) की कथित तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (Federal Investigation...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा की तस्करी का खुलासा, एंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने के लिए विदेश भेजने का आरोप

राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी

बस्ती - जनपद बस्ती के रौतापार, ब्लॉक रोड, गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी

सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का हुआ शुभारम्भ

बस्ती - अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने बताया है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों...
उत्तर प्रदेश 
सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का हुआ शुभारम्भ

राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

अयोध्या। श्री मणिरामदास छावनी के व्यवस्थापक संत कृपालु राम दास 'पंजाबी बाबा' का शुक्रवार को साकेतवास ( निधन)हो गया ।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन