गोरखपुर में नाव से टकराने के बाद सरयू नदी में पलटी बोट, लाइफ जैकेट से बची पांच लाेगाें की जिंदगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ घाट पर सरयू नदी (घाघरा) में एक प्राइवेट मोटर बोट अचानक लकड़ी की नाव से टकरा कर पलट गई। घटना शु्क्रवार सुबह करीब 10:45 बजे की है। इस हादसे में बोट पर सवार पांच व्यक्ति डूबने लगे लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सवारों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी और उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुक्तिपथ घाट पर सरयू नदी (घाघरा) में हादसा हाेते ही घाट पर मौजूद नाविकों और आपदा मित्रों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जनपद में लगातार बढ़ रही डूबने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी (आपदा) के नेतृत्व में यह व्यवस्था संचालित की जा रही है।

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

मुक्तिपथ बड़हलगंज पर तैनात आपदा मित्र घनश्याम मौर्य और सुरीना ने बताया कि वे लगातार लोगों से अपील करते हैं कि नाव या मोटर बोट पर बैठते समय अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनें। साथ ही सभी मोटर बोट चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे हर सवारी को लाइफ जैकेट पहनाना सुनिश्चित करें।

प्रशासन द्वारा मोटर बोट चालकों को निशुल्क लाइफ जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सुरक्षा मानकों का पालन करने से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी में यात्रा करते समय सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं में जनहानि से बचा जा सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

अयोध्या। श्री मणिरामदास छावनी के व्यवस्थापक संत कृपालु राम दास 'पंजाबी बाबा' का शुक्रवार को साकेतवास ( निधन)हो गया ।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी में महंत राजू दास के गुरु महंत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बनपुरवा गांव में शुक्रवार को घर के अन्दर एक...
उत्तर प्रदेश 
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से भाेर में बारिश हुई, दिन में गरज चमक के साथ बाैछारें पड़ने व तेज हवाएं चलने का अनुमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से शुक्रवार भाेर में कई जिलाें में बारिश हुई है और दिन में...