हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहीं दो सगी बहनें हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।

उपचार के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, भितरा गांव निवासी सुशील कुमार की बेटियां अनाया और करीब 9 वर्षीय गौरी बुधवार देर शाम घर की छत के छज्जे के पास खेल रही थीं। इसी दौरान छज्जे के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति जतायी कृतज्ञता,बोले 2027 में सफलता का बनाएं नया रिकार्ड  ये खबर भी पढ़े : क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति जतायी कृतज्ञता,बोले 2027 में सफलता का बनाएं नया रिकार्ड

हादसा होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह दोनों बच्चियों को लाइन से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल चिचौली पहुंचाया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात गौरी ने दम तोड़ दिया, जबकि अनाया का उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण श्यामू पांडेय, रामशरण पांडेय, कृष्ण कुमार और कमलेश कुमार ने बताया कि यदि हाईवोल्टेज लाइन पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कवर या रबड़ चढ़ी होती तो यह हादसा टल सकता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कई अन्य स्थानों पर सुरक्षित लाइनें डाली गई हैं, लेकिन भितरा गांव में विभाग ने लापरवाही बरती।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ग्राम प्रधान रामकिशोर उर्फ बब्बन तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई को लिखित रूप से छज्जे के ऊपर से गुजर रही लाइन हटवाने के लिए अवगत कराया था, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मासूम बच्ची की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और गांव में गुजर रही खतरनाक विद्युत लाइनों को तत्काल हटाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली...
झारखंड 
पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में आज शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर...
छत्तीसगढ़ 
रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

तेहरान। ईरान में इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में मारे गए देश के सर्वोच्च नेता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार रात...
बिहार 
सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप