मानसून ने दी दस्तक, कोटा-बारां-झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में झमाझम बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।

पहले ही दिन मानसून पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पूरे प्रदेश को मानसून से आच्छादित होने की संभावना जताई है।

जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा ये खबर भी पढ़े : जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट प्रभावी है। आगामी दो सप्ताह तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

इस बार राजस्थान में मानसून की एंट्री बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुई मानसूनी शाखा के माध्यम से हुई है। यह शाखा ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से होकर कोटा, बारां और झालावाड़ के रास्ते प्रदेश में पहुंची।

मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। मानसून के पहले ही दिन अलवर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर, बारां और झालावाड़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

बीते 24 घंटे में झुंझुनूं के बुहाना में सर्वाधिक 68 मिमी, सीकर के पाटन में 51 मिमी, अलवर के बहरोड़ में 46 मिमी, उदयपुर के भिंडर में 40 मिमी तथा अजमेर शहर में 11 मिमी बारिश मापी गई। कई स्थानों पर करीब दो इंच तक वर्षा हुई।

जयपुर में लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अलवर में 67 मिमी बारिश के बाद नदी-नाले बह निकले और मौसम सुहावना हो गया।

उदयपुर के ऋषभदेव सहित कई इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जबकि सीकर के नीमकाथाना में कई स्थानों पर आधा से एक फीट तक जलभराव हो गया।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून का असर अभी सीमित है। जोधपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया और गर्मी व उमस बनी रही। मौसम विभाग ने यहां भी अगले एक-दो दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली...
झारखंड 
पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में आज शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर...
छत्तीसगढ़ 
रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

तेहरान। ईरान में इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में मारे गए देश के सर्वोच्च नेता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार रात...
बिहार 
सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप