जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जोधपुर । शहर की उदयमंदिर पुलिस ने कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि 29 अप्रैल को कीर्तिनगर मगरा पूंजला निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र दलपत सिंह माली ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि मेरे ग्राम पूंजला में खसरा नम्बर 221/2 में 3 बीघा 04 बिस्वा पुश्तैनी जमीन आयी हुई थी। मैंने अलग अलग भूखण्ड काटकर बेचे थे। जिसमे में से भूखण्ड संख्या 23 मेरे ही मालिकाना कब्जे में था। मगर भंवरलाल पुत्र चावडाराम मेघवाल निवासी खेतानाडी हाल निम्बा निम्बडी मण्डोर, जगदीश प्रसाद पुत्र हरिप्रसाद निवासी भदवासिया, जय गहलोत पुत्र नरेन्द्र सैन निवासी गुरों का तालाब, सुनिल कुमार पुत्र साजनराम विश्नोई निवासी जूनी बागर पावटा सी रोड व कैलाश पुत्र अर्जुनराम सैन निवासी गुरों का तालाब ने मिलकर षड्यंत्र रचकर मेरे नाम से भंवरलाल मेघवाल के नाम फर्जी आम मुख्त्यारनामा तैयार कर उसके आधार पर जय गहलोत के नाम रजिस्ट्री करवाकर जेडीए जोधपुर से पट्टा बना कर भूखण्ड पर कब्जा कर लिया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने शहर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्रियों के बढ़ते अपराध व घटना की गम्भीरता को देखते हुए खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस टीम में एएसआई मदनलाल को शामिल किया गया।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि घटना से सम्बंधित साक्ष्यों व दस्तावेजों का संकलन कर सोमवार को अभियुक्त खेतानाडा हाल निंबा निम्बड़ी निवासी भंवरलाल मेघवाल एवं कीर्ति नगर पूंजला निवासी सोहनलाल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में पता लगा कि अभियुक्त सोहनलाल के मार्फत पांच लाख रुपये में भंवरलाल के नाम से उक्त भूखण्ड का कू टरचित आम मुख्त्यारनामा बनाकर जय गहलोत के नाम रजिस्ट्री करवाना पाया गया। पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

मुबंई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
मनोरंजन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

नारायणपुर । जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने मिशन मोड में...
छत्तीसगढ़ 
 नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश