नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नारायणपुर । जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने मिशन मोड में विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन, नॉन-डीबीटी खातों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली से जोड़ने तथा मृत पेंशनधारियों के नामों को सूची से पृथक करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पोछावाड़ा अंतर्गत ग्राम रोहताड़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी का सत्यापन किया गया तथा बैंक खाते और आधार संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्याम सुंदर रैदास ने आज मंगलवार काे बताया कि ग्राम पंचायत पोछावाड़ा में कुल 118 पेंशन हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें 40 हितग्राही नॉन-डीबीटी श्रेणी के हैं। शिविर के दौरान दो हितग्राहियों के बैंक एवं आधार संबंधी विवरण संकलित किए गए, जबकि दो हितग्राहियों को बैंक में ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। वहीं छह हितग्राहियों को जानकारी दी गई कि उनकी पेंशन राशि पहले से ही डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में जमा हो रही है। शिविर के दौरान पंचायत सचिव ने 11 पेंशनधारियों के निधन की जानकारी दी। इसके आधार पर मृत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर आवश्यक अभिलेखीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जाएगी, जिससे अपात्र नामों पर होने वाले भुगतान को रोका जा सके और योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन द्वारा पात्र लेकिन किसी कारणवश योजना से वंचित रह गए लोगों को भी चिन्हित कर उन्हें पेंशन योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र हितग्राही को समय पर और सीधे उसके बैंक खाते में पेंशन राशि प्राप्त हो सके। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से आधार और बैंक खातों से जुड़ी त्रुटियों का समय रहते निराकरण हो रहा है और वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिल रही है। पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लाभार्थियों के अभिलेखों का अद्यतन किया गया। प्रशासन का कहना है कि जिले भर में इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर के सिविल सचिवालय में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक...
जम्मू कश्मीर 
 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

मुंबई। चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो का...
मनोरंजन 
 चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश