संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

वर्चुअल बैठक में शेल्टर होम, कंट्रोल रूम, खाद्य सामग्री, भूसा एवं राहत व्यवस्थाओं की प्रगति जानी

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से खाद्य सामग्री के टेंडर की स्थिति तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के लिए भूसा खरीद संबंधी टेंडर की जानकारी प्राप्त की। साथ ही दोनों अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शेल्टर होम का निरीक्षण कर वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का सत्यापन कर लें। उन्होंने बाढ़ के दौरान संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।डॉ. अमित पाल ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों का सहयोग लिया जाए तथा गोताखोरों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने लाइफ जैकेट के वितरण की व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ये खबर भी पढ़े : स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम सहित बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस