चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो का नया अवतार नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा, जहां इसकी मेजबानी अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान करते नजर आएंगे। शो के लॉन्च इवेंट के दौरान हालांकि एक सवाल ने माहौल को थोड़ा गंभीर बना दिया, जब रितेश देशमुख एक मीडियाकर्मी के सवाल पर नाराज हो गए।

लॉन्च इवेंट में उठा विवादित सवाल
मुंबई में आयोजित 'लॉकअप: सच या सजा' के लॉन्च कार्यक्रम में एक पत्रकार ने रितेश से सवाल किया कि उनके करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को जेल जाने का अनुभव रहा है, तो क्या वे उन्हें शो में प्रतियोगी के रूप में शामिल करना चाहेंगे और उन्हें क्या सजा देंगे?

यह सवाल सुनते ही रितेश ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं उसे कोई गरिमा देना चाहूंगा।" अभिनेता के इस जवाब के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनकी प्रतिक्रिया का समर्थन किया। रितेश ने आगे स्पष्ट किया कि शो में प्रतिभागियों के चयन की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें नहीं लाऊंगा क्योंकि मेरा काम शो को होस्ट करना है। 'लॉकअप' में जो भी प्रतिभागी या मेहमान आते हैं, हम उनसे बातचीत करते हैं और शो को आगे बढ़ाते हैं।"

सलमान और संजय का रहा है कानूनी विवादों से नाता
गौरतलब है कि सलमान खान को वर्ष 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में सजा सुनाई गई थी, जबकि संजय दत्त को 1993 मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। पत्रकार का सवाल इन्हीं मामलों के संदर्भ में पूछा गया था, जिसे रितेश ने अनुचित मानते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया।

27 जून से शुरू होगा नया सीजन
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला 'लॉकअप 2' 27 जून से स्ट्रीम होगा। इस बार शो नए फॉर्मेट, नए होस्ट्स और कई चर्चित प्रतिभागियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक

बस्ती - मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि पेपरलीक...
उत्तर प्रदेश 

बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी रशीद खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 1993 के बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी मोहम्मद रशीद खान की रिहाई के दिल्ली उच्च...
राष्ट्रीय  राज्य 
बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी रशीद खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वादिनी/ पीडिता द्वारा लिखित प्रा0पत्र दिया जिसमे उनके द्वारा बताया...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बस्ती - भानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को...

भरत भूषण तिवारी की मौत से रोषः मेधा ने किया दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बस्ती - सोमवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बिहार के भोजपुर...