प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने तथा परियोजना के पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सतिराम चौधरी, आशाराम चौधरी और रामविलास चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम दसिया, थाना रूधौली, तहसील भानपुर में एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री के आसपास लगभग 14-15 गांव स्थित हैं तथा करीब 200 मीटर की दूरी पर दो सरकारी विद्यालय भी मौजूद हैं, जिससे बड़ी आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो सकती है। सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल और जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों को तत्काल पूरा किया जाए और फैक्ट्री का कार्य रुकवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया तो वे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, जबकि क्षेत्र में पहले से ही भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे में फैक्ट्री के संचालन से भूजल का अत्यधिक दोहन होगा, जिससे किसानों, ग्रामीणों और पशुओं के लिए पेयजल एवं सिंचाई जल का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। साथ ही फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट एवं प्रदूषण से पर्यावरण, कृषि भूमि, जल स्रोतों तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कोई समुचित जनसुनवाई नहीं कराई गई है और न ही पर्यावरण प्रभाव आकलन (म्प्।) की जानकारी सार्वजनिक की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों का विस्तृत आकलन कराने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की निर्माण अथवा संचालन संबंधी अनुमति पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सतीराम चौधरी, आशाराम चौधरी, एस० वी० चौधरी, श्रीकान्त, प्रफुल चौधरी, हिमांशु पाठक,  राम विलास चौधरी, बाल कृष्ण, बाबी सिंह, अभय सिंह , अशोक सिंह, प्रवीन निगम, आविद अली, अजीत सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, फुलचन्द्र , राकेश, मनोज चौधरी, हृदय राम चौधरी, प्रफुल्ल चौधरी, राजा भैया सुरेंद्र चौधरी, सुमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

फरीदाबाद: 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता निकला कातिल

फरीदाबाद। दो दिन पूर्व शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में हुई तीन वर्षीय बच्चे अनमोल की हत्या की गुत्थी को पुलिस...
हरियाणा 
फरीदाबाद: 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता निकला कातिल

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

— बिना मानक के पाए जाने पर कानपुर में 30 और अलीगढ़ में नौ शिक्षण संस्थान सील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

— बिना मानक के पाए जाने पर कानपुर में 30 और अलीगढ़ में नौ शिक्षण संस्थान सील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान