सम्मान की मिसाल बने आईपीएस राजेश कुमार, समाजसेवी शाहिद कुरैशी ने किया अभिनंदन
लायक हुसैन
मेरठ/गाजियाबाद। कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट नेतृत्व का जब सम्मान होता है, तो वह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन मूल्यों का सम्मान होता है जो समाज को बेहतर दिशा देते हैं। इसी भावना के साथ गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद कुरैशी ने 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक आईपीएस राजेश कुमार का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान शाहिद कुरैशी ने कहा कि आईपीएस राजेश कुमार ने अपने प्रशासनिक जीवन में जहां भी जिम्मेदारी संभाली, वहां अपनी कार्यकुशलता, मानवीय दृष्टिकोण और जनहितकारी सोच से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। गाजियाबाद में डीसीपी के रूप में उनके कार्य आज भी नागरिकों की स्मृतियों में जीवंत हैं, वहीं वर्तमान में मेरठ में पीएसी कर्मियों के बीच वह एक कुशल प्रशासक, अभिभावक और प्रेरणास्रोत के रूप में पहचाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही होता है जो अपने सहयोगियों और समाज के बीच विश्वास, सम्मान और अपनत्व का वातावरण तैयार करे। आईपीएस राजेश कुमार ने अपने व्यवहार, अनुशासन और सेवा भावना से इस आदर्श को चरितार्थ किया है।
शाहिद कुरैशी ने कहा, 'इज्जत मेहनत की होती है और सम्मान इंसान का। राजेश कुमार जैसे अधिकारी अपने उत्कृष्ट कार्यों और विनम्र व्यक्तित्व से इस विचार को सार्थक रूप देते हैं।' इस अवसर पर उन्होंने आईपीएस राजेश कुमार के जनसेवा के प्रति समर्पण, कर्मठता और सकारात्मक नेतृत्व को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये खबर भी पढ़े : कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे चार दोस्तों में तीन सुरक्षित निकाले गए, दो घंटे बाद एक का शव बरामदयह सम्मान केवल एक अधिकारी की उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज में ईमानदार, संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व के प्रति लोगों की आस्था, विश्वास और सम्मान की अभिव्यक्ति भी है। ऐसे अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की गरिमा बढ़ाने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
