ब्रिक्स बनेगा वैश्विक स्थिरता का मजबूत मंच, सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

डोभाल बोले, शांति, सुरक्षा और सहयोग में निभाएगा अहम भूमिका

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

होर्मुज खुलने से ऊर्जा और आपूर्ति सुरक्षा मजबूत

  • आतंकवाद, साइबर खतरों पर सामूहिक रणनीति पर जोर
  • अमेरिका-ईरान समझौते का भारत में स्वागत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा है कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में ब्रिक्स देशों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल देशों का एक समूह नहीं, बल्कि दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसा मंच है, जो शांति, विकास, आर्थिक सहयोग और वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती प्रदान कर सकता है। डोभाल मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए डोभाल ने कहा कि दुनिया इस समय सैन्य संघर्षों, भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक दबाव, रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और विघटनकारी प्रौद्योगिकियों जैसी जटिल चुनौतियों का सामना कर रही है। मौजूदा वैश्विक संस्थागत ढांचे और विवाद समाधान की पारंपरिक व्यवस्थाएं कई मामलों में प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है।

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस ये खबर भी पढ़े : इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

उन्होंने बहुपक्षवाद में आई कमजोरी पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस समय वैश्विक सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता है, उसी समय सामूहिक प्रयास कमजोर पड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे दौर में ब्रिक्स देशों को अपनी साझा जिम्मेदारियों को समझते हुए अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना एक संतुलित और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग मजबूत करने तथा विकासशील देशों के हितों को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से रखने के उद्देश्य से की गई थी।

पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या पर भाजपा का हमला, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या पर भाजपा का हमला, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

डोभाल ने बताया कि ब्रिक्स समूह आज 4.1 अरब से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जो विश्व की लगभग 49 प्रतिशत आबादी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में इस समूह का योगदान 31.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों की भौगोलिक विविधता और अलग-अलग अनुभव इसे वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता प्रदान करते हैं।

फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा

एनएसए ने अमेरिका और ईरान के बीच बनी समझ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के खुले रहने के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव कम होगा तथा उर्वरक, रसायन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुगम बनेगी। इसका सकारात्मक प्रभाव क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा।

उन्होंने गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों को भी गंभीर चुनौती बताया। डोभाल के अनुसार साइबर हमले, आतंकवाद के बदलते स्वरूप, डिजिटल सुरक्षा संबंधी जोखिम और नई तकनीकों से उत्पन्न खतरे अब राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। इनसे निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय, सूचना साझेदारी और साझा रणनीति की आवश्यकता है।

बैठक में आतंकवाद-रोधी सहयोग तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुरक्षा से जुड़े संयुक्त कार्य समूहों की प्रगति और सिफारिशों पर भी चर्चा की गई। डोभाल ने विश्वास जताया कि ब्रिक्स देशों का सहयोग वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। बैठक में रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इंडोनेशिया और इथियोपिया सहित कई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा रूट मार्च, किया गया

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
उत्तर प्रदेश 
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा रूट मार्च, किया गया

अधिशासी अभियंता के निलंबन पर संघर्ष समिति जताया ऐतराज  

लखनऊ।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक अग्निकांड की घटना पर...
उत्तर प्रदेश 
अधिशासी अभियंता के निलंबन पर संघर्ष समिति जताया ऐतराज  

भातखण्डे विवि में 25 जून को होगा समापन प्रदर्शन कार्यक्रम

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में 26 मई से आरंभ ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यालय के अंतर्गत 24 एवं 25 जून को आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में 25 जून को होगा समापन प्रदर्शन कार्यक्रम

राष्ट्रपति भवन में यूपी के चार विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान  

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह में उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रपति भवन में यूपी के चार विभूतियों को मिला पद्मश्री सम्मान  

सीएम के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,

संत कबीर नगर, । मुख्यमंत्री  उ0प्र0 के विधानसभा क्षेत्र धनघटा अन्तर्गत बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत  विधायक...