फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस यात्रा के दौरान गुरुवार को कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में निवेश के अवसरों तथा कारोबार विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने निर्माण सामग्री क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सेंट-गोबेन के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बेनोइट बाजिन से मुलाकात की। बातचीत में निर्माण सामग्री और अवसंरचना क्षेत्र में अवसरों, विशेषकर टिकाऊ विकास से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन की मजबूत उपस्थिति और निवेश की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों का सृजन हो रहा है। बाजिन ने भारत में कंपनी के निवेश और विस्तार की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

प्रधानमंत्री ने रेल परिवहन और गतिशीलता क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एल्सटॉम के सीईओ मार्टिन सियोन से भी मुलाकात की। इस दौरान रेलवे आधुनिकीकरण और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मोदी ने भारत में एल्सटॉम के निवेश और विनिर्माण गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ भारतीय रेल क्षेत्र के विकास को भी गति मिली है। सियोन ने भारत में कंपनी के विस्तार और अतिरिक्त निवेश की योजनाओं से अवगत कराया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी ये खबर भी पढ़े : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मिस्ट्राल एआई के सह-संस्थापक और सीईओ आर्थर मेंश से भी मुलाकात की। मोदी ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे एआई पारिस्थितिकी तंत्र में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया। आर्थर मेंश ने भारत के साथ सहयोग और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर नवाचार को बढ़ावा देने तथा एआई क्षमताओं के विस्तार में गहरी रुचि व्यक्त की।

ई डी ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : ई डी ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दीक्षांत समारोह में फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड लागू, स्टॉल पहनना होगा अनिवार्य

लखनऊ। केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में सिर्फ डिग्री पाने वाले मेडिकोज ही खास अंदाज में नजर नहीं आएंगे, बल्कि...
उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह में फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड लागू, स्टॉल पहनना होगा अनिवार्य

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के   पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

लम्बरदारी पड़ी भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी पुलिस ने ठोका 11,500 चालान

लखनऊ। यूपी पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने...
उत्तर प्रदेश 
लम्बरदारी पड़ी भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी पुलिस ने ठोका 11,500 चालान

दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन

लखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन की ओर से दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का गुरुवार को सामुदायिक केंद्र, मनकामेश्वर वार्ड, डालीगंज में...