मोहनलालगंज ब्लॉक: 50 से 55 वर्ष पुरानी जर्जर छत गिरी, एडीओ घायल

खंडहर होती छत को छिपाने के लिए लगाई गई थी फॉल्स सीलिंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

समय पर तकनीकी जांच व मरम्मत न होना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा

लखनऊ। मोहनलालगंज विकास खंड कार्यालय स्थित समूह कक्ष में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लॉक की जर्जर छत का एक बड़ा हिस्सा मलबे के साथ नीचे लगी फॉल्स सीलिंग पर आ गिरा, जिससे पूरी फॉल्स सीलिंग भरभराकर नीचे आ गई। 

हादसे में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक सपना गंभीर रूप से घायल हो गये और दोनों घायलों को आनन-फानन में मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारों की माने तो मोहनलालगंज ब्लॉक का मौजूदा भवन करीब 50 से 55 वर्ष पुराना है। ऐसे में वर्षों पुराने भवनों की समय-समय पर तकनीकी जांच और मरम्मत न होना भी इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल

वहीं अधिवक्ता रूप नारायण रावत का कहना है कि, ब्लॉक भवन की पुरानी और जर्जर छत बाहर से दिखाई न दे, इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर फॉल्स सीलिंग लगाई गई थी।  वास्तविक मरम्मत कराने के बजाय केवल ऊपरी सजावट पर ध्यान दिया गया, जिसका खामियाजा बुधवार को दो कर्मचारियों को भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि छत और फॉल्स सीलिंग कई वर्ष पुरानी है।

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई ये खबर भी पढ़े : मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

हादसे के तथ्यों को छिपाने का प्रयास, कक्ष बंद कर हटाया मलबा!
 हादसे के बाद घटनास्थल वाले समूह कक्ष को इसलिए बंद कर दिया गया ताकि घटनाक्रम की जानकारी किसी को न हो सके और अंदर ही अंदर मलबा हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया। सूचना मिलने पर 'तरुणमित्र' की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हादसे वाली जगह को बंद किया जा चुका था। इसके बावजूद टीम ने किसी तरह घटनास्थल के दृश्य कैमरे में कैद कर लिए। 

मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल ये खबर भी पढ़े : मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

घटना के संबंध में खंड विकास अधिकारी शिवकुमार से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ को मामले से अवगत कराया गया। सूत्रों के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद ही ब्लॉक प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

छत जर्जर थी तो प्रारंभिक जांच और मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?
ब्लॉक की छत कई वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। बताया जा रहा है कि छत का सरिया तक दिखाई दे रहा था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि भवन की स्थिति खराब थी तो समय रहते तकनीकी जांच और मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? आखिर कर्मचारियों और आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? यदि हादसे के समय कमरे में अधिक लोग मौजूद होते तो स्थिति कहीं अधिक भयावह हो सकती थी। 

खंड विकास अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि समूह कक्ष की छत काफी वर्ष पुरानी और जर्जर हो चुकी है। छत का सरिया भी दिखाई दे रहा है। फॉल्स सीलिंग लगी होने के चलते छत की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं दे रही थी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ब्लॉक में लगी सभी फॉल्स सीलिंग को खुलवाने का कार्य कराया जा रहा है तथा जर्जर छतों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

क्या बोले मुख्य विकास अधिकारी...!
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत दुखद है। तत्काल मोहनलालगंज खंड विकास अधिकारी से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

गोरखपुर।  रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेल नेटवर्क के माध्यम से राख की ढुलाई...
रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा मोहल्ला वैदो टोला चक्कर की सडक स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके राष्ट्रीय शैक्षिक प्रसार कार्यक्रमों के संचालन के...

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू