लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डंपर में फंसे बाइक सवार को 2 किमी तक घसीटा, मौत

सरोजनी नगर इलाके का मामला, दो किमी तक घिसटती चली गई बाइक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गुरुवार सरोजनी नगर इलाके में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। डंपर में फंसकर बाइक करीब 2 किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने पीछा करके डंपर को ड्राइवर समेत पकड़ लिया। डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू की। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड और गहरु अंडरपास के बीच किसान पथ पर हुई। मृतकों की पहचान मोहनलालगंज के रानीखेड़ा स्थित हरिकंश गढ़ी निवासी रामसेवक यादव (50) और सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के नकरहा गांव निवासी उनके साढ़ू रामू यादव (45) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामू अपने साढ़ू रामसेवक के गांव नकरहा गए थे। वहां से दोनों बाइक एक ही बाइक से रामसेवक के गांव हरिकंश गढ़ी आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामू बाइक चला रहे थे।

ये खबर भी पढ़े : कीरतनगर की जर्जर सड़क निर्माण की मांग,जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना-पत्र

रामसेवक पीछे बैठे थे। पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। बाइक डंपर में फंसकर करीब 2 किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस रामू और रामसेवक को लेकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर का पीछा किया और बिजनौर थाना क्षेत्र में नटकुर अंडरपास के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतक रामू यादव ट्रक चालक थे, जबकि रामसेवक मजदूरी करते थे। 

 ताजियादारों को शासन के आदेशों-निर्देशों से कराया गया अवगत ये खबर भी पढ़े :  ताजियादारों को शासन के आदेशों-निर्देशों से कराया गया अवगत

रामसेवक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रिंकू यादव और तीन विवाहित बेटियां सुदामा, रेखा व बबली हैं। रामू के परिवार में पत्नी अंजू, बेटा निखिल और बेटी शगुन है। सरोजनी नगर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक हरद्वारी लाल ने बताया कि मृतकों के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन  ये खबर भी पढ़े : दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

गोरखपुर।  रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेल नेटवर्क के माध्यम से राख की ढुलाई...
रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा मोहल्ला वैदो टोला चक्कर की सडक स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके राष्ट्रीय शैक्षिक प्रसार कार्यक्रमों के संचालन के...
उत्तर प्रदेश 
पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द...

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू