ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में अब त्वचा रोग विशेषज्ञ के तैनात होने से खाल संबंधी रोगों को अन्य चिकित्सालय में रेफेर करने एवं जाने की ज़रूरत नहीं होगी। इसी के साथ को दो पैथोलॉजिस्ट एवं एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट मिलने से जहां एक ओर पैथोलॉजी की सुविधाओं में गुणवत्तापरक सुधार होगा,वहीं अब ओपीडी में इज़ाफ़ा भी होगा। ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में दिनों दिन उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए हम कटिबद्ध हैं। बहुत शीघ्र कुछ अन्य सुविधाएं भी चिकित्सालय को मुहैया होगीं। सभी रोगियों से चिकित्सालय को साफ सुथरा रखने एवं अधिकारी और कर्मचारियों को पूरे मनोयोग के साथ रोगी एवं उनके परिजनों की बात सुनने,समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सभी रोगी अपनी क्षेत्र के अन्य लोगों को भी,यदि चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है तो ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय लेकर आयें और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठायें ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
