आईपीएस बनकर दुकानदार पर झाड़ा रौब, पुलिसकर्मियों से कहा सैल्यूट करो,गिरफ्तार

महानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नोएडा का अफसर बताकर अर्दब में लिया

लखनऊ। महानगर इलाके में सोमवार रात एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया। उसने गोल चौराहे पर एक दुकान से 40 रुपए का बन-मक्खन खाया। इसके बाद बिना पैसे दिए वहां से फोरव्हीलर में सवार होकर जाने लगा। तब तक पुलिस आ गई। पुलिसकर्मियों के पूछने पर बोला कि मैं नोएडा से आईपीएस अफसर। मुझे सैल्यूट करो। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्होंने आईडी कार्ड मांगा। इस पर फर्जी आईपीएस थोड़ा गुस्सा होते हुए उनके नाम पूछने लगा। उसके हाव-भाव से पुलिसवालों का शक गहरा गया और उसे हिरासत में ले लिया। मामले में महानगर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक महानगर के गोल चौराहे पर देर रात चाय दुकान पर एक कार में सवार चार लोग रुके। सफेद टीशर्ट और चश्मा लगाए व्यक्ति ने 40 रुपए का बन-मक्खन खाया। इसके बाद पैसे देने से मना कर दिया। युवक जाकर अपनी कार में बैठ गया। उसके कार में बैठते ही दुकान से एक लड़का क्यूआर कोड लाकर 40 रुपए पेमेंट करने को कहने लगा। इस पर वह व्यक्ति कार में बैठे हुए ही झगड़ा करता रहा। दुकानदार ने डायल-112 पर इसकी सूचना दे दी। कुछ ही मिनट बाद 4-5 पुलिसवाले आ गए।

ये खबर भी पढ़े : जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

उन्होंने चारों को नीचे उतरने को कहा। सभी नीचे उतरे लेकिन सफेद टीशर्ट वाला व्यक्ति बोला कि मैं आईपीएस हूं। मुझे सैल्यूट करो। मुझे नोएडा से यहां के इंस्पेक्शन के लिए भेजा गया है। पुलिसकर्मियों से विवाद के दौरान ही एक पुलिस अधिकारी वहां आ गए। उसे हिरासत में ले लिया। 

महानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरतनगर में रहता है। नोएडा में पोस्टेड आईपीएस बता रहा था। उस पर मुकदमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि वह आईपीएस नहीं है। वह नोएडा में रहता है। वहां सैमसंग कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम कर रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

नई दिल्ली। AI की दुनिया में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की...
टेक-मित्र 
इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त...
राष्ट्रीय 
मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में