मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। असम, गुजरात में हालात ऐसे हैं कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की तीव्रता कुछ कम होगी, लेकिन तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले पांच दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही मध्य और पूर्वी हिमालय की तलहटी में भी अगले 4-5 दिनों तक बारिश बढ़ने का अनुमान है।

ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, आज नई दिल्ली में होगा एमओयू ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, आज नई दिल्ली में होगा एमओयू

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने 3 से 8 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 70 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली वेदर (3-5 अगस्त): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 5 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 4 और 5 अगस्त को भी राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और करीब 12 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

उत्तर प्रदेश
मौसम (3 से 8 अगस्त): लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 3 से 6 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में 3 से 6 अगस्त और पश्चिमी यूपी में 3 से 6 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 अगस्त के दौरान भी सामान्य से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

बिहार
बिहार का मौसम (3 अगस्त-8 अगस्त): बिहार मौसम विभाग ने 3 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई है.। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD ने गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल, पश्चिम चंपारण, में तीन अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा सारण में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला 8 अगस्त तक जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश
हिमचाल प्रदेश वेदर अपडेट (3 अगस्त-8 अगस्त): चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीती, मंडी, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान की भी चेतावनी है। साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड
उत्तराखंड वेदर अपडेट (3 अगस्त- 8 अगस्त): मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, हल्दवानी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में पूरे सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 3 से 8 अगस्त के दौरान कहीं-कही आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। जबकि कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

पंजाब 
पंजाब वेदर (3-6 अगस्त): पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। 3 और 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 अगस्त और 7-8 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

झारखंड
झारखंड वेदर (3 अगस्त-8 अगस्त): मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 3 से 8 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 2 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर वेदर अपडेट (3 अगस्त-8 अगस्त): जम्मू-कश्मीर में 3 से 6 अगस्त तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 2 से 5 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र का वेदर अपडेट (3 अगस्त-4 अगस्त): महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 3 अगस्त को रत्नागिरी, सतारा घाट क्षेत्र, बुलढाणा, अकोला, अमरावती और नागपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा। 4 अगस्त को बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

फैटी लिवर :फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब खानपान, शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थानाक्षेत्र से  देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पाली खुर्द...
नारी व बाल जगत 
 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

एशियन लेजेंड्स लीग  : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच कभी फीका नहीं पड़ता। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट...
खेल 
इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

  खैबर पख्तूनख्वा :पाकिस्तान से धमाके की बड़ी खबर आई है। दरअसल, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्वात...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

मेष   दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। वरिष्ठ वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में