संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल न करने से हो रहा है शोषण, बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं और बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है प्रतिकूल प्रभाव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा  कर्मियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किए जाने के बावजूद ऊर्जा निगमों के हजारों संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को आज तक उसके दायरे में नहीं लाया गया है। इसके कारण संविदा कर्मियों का आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक शोषण लगातार जारी है।

संघर्ष समिति ने कहा कि ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मी बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षित कार्य परिस्थितियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। अनेक स्थानों पर कार्य के अनुरूप अनुबंध नहीं किए गए हैं तथा निर्धारित मानकों के विपरीत कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है।

सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष ये खबर भी पढ़े : सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

संघर्ष समिति ने कहा कि प्रदेश में बिजली आउटसोर्स कर्मियों की लगातार हो रही दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। पिछले 49 दिनों में 56 बिजली आउटसोर्स कर्मी दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं, जिनमें 30 कर्मियों की मृत्यु तथा 26 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह स्थिति ऊर्जा निगम प्रबंधन की संविदा कर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति को दर्शाती है। बड़े पैमाने पर अनुभवी कर्मियों को हटाए जाने तथा प्रशिक्षित जनशक्ति की कमी के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

संघर्ष समिति की मांग है - ऊर्जा निगमों के सभी संविदा  कर्मियों को तत्काल आउटसोर्स सेवा निगम के अंतर्गत लाया जाए, सभी आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम  रु18,000 प्रतिमाह वेतन सुनिश्चित किया जाए, कार्य के अनुरूप विधिवत अनुबंध किए जाएं तथा आउटसोर्स सेवा निगम के प्रावधानों के अनुसार वेतन भुगतान कराया जाए,  पावर कॉरपोरेशन के आदेशों एवं माननीय ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर लिया जाए,बिजली कर्मियों की दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पर्याप्त प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण एवं आवश्यक जनशक्ति उपलब्ध कराई जाए, दुर्घटना के शिकार कर्मियों के निःशुल्क एवं कैशलेस उपचार की व्यवस्था की जाए तथा मृतक कर्मियों के आश्रितों को समुचित आर्थिक सहायता एवं रोजगार प्रदान किया जाय। संघर्ष समिति ने कहा है कि बिजली कर्मियों पर हो रहे उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त कर औद्योगिक संबंधों को सामान्य बनाया जाए तथा संवाद की बंद प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती