सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट महादेव मंदिर* पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे नदियों में फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें, क्योंकि इससे नदियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है तथा जलीय एवं पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित हजारों लोगों, जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे, हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि वे गंगा सहित जनपद की तमसा, घाघरा, यमुना आदि नदियों में किसी भी प्रकार के फूल, माला, मूर्ति, पॉलीथिन बैग अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री को नदियों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित या एकत्रित किया जाना चाहिए, ताकि नदियों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. हेमंत यादव, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने तमसा घाट स्थित महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नदियों में फूल-माला, प्लास्टिक बैग, मूर्तियां एवं अन्य पूजन सामग्री प्रवाहित न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक धरोहर और पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमें नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नदी संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा  ये खबर भी पढ़े : स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती