चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ तहजीब की  नगरी लखनऊ अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पहचान है। इसी विरासत का उत्सव मनाने के लिए 18 जून को वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे पर विशेष 'फूड हेरिटेज वॉक' आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पुराने शहर चौक की गलियों में खानपान और विरासत से पर्यटक रुबरु होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह  हेरिटेज वॉक प्रतिभागियों को चौक की ऐतिहासिक गलियों से होकर ले जाएगी। इसकी शुरूआत राजा की ठंडाई दुकान से होगी और यह गोल दरवाजा, सेवक राम मिष्ठान भंडार, अकबरी गेट समेत अन्य प्रमुख स्थलों से होते  हुए पुन: गोल दरवाजा पर समाप्त होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को लखनऊ की विरासत और पारंपरिक अवधी व्यंजनों का अनुभव कराया जाएगा। साथ ही अनुभवी टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे।

योग सप्ताह के तृतीय दिवस अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में हुआ योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े : योग सप्ताह के तृतीय दिवस अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में हुआ योगाभ्यास

इसमें भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि  लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी आॅफ गैस्ट्रोनॉमी के रूप में मिली पहचान यहां की समृद्ध खानपान परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों को संजोने की उसकी खास पहचान को दशार्ती है। फूड हेरिटेज वॉक जैसी पहलों के जरिए हमारा उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना, पारंपरिक खाद्य समुदायों को प्रोत्साहित करना और सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी को उत्तर प्रदेश की पर्यटन पहचान का अहम हिस्सा बनाना है।  

बिजनौर में विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ, सांसद तारिक मंसूर ने किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ, सांसद तारिक मंसूर ने किया उद्घाटन

विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान के माध्यम से हम ऐसे पर्यटन अनुभव तैयार कर रहे हैं, जो पर्यटकों को प्रदेश की विरासत, स्थानीय परंपराओं और लोगों से जोड़ें। साथ ही हमारा प्रयास जिम्मेदार और सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देना है।

महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...