योग सप्ताह के तृतीय दिवस अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में हुआ योगाभ्यास
रामनाथ सिंह
बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बिजनौर में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस का योगाभ्यास कार्यक्रम आज प्रातः 6 बजे अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
योगाचार्य प्रशांत महर्षि ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विल्सन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरती गुप्ता, सुरेश कुमार, डॉ. विमल कुमार डॉ पुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य संस्थाओं के योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
