हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई

अयोध्या अमेठी समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बुधवार अयोध्या अमेठी के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सुबह अयोध्या में छापेमारी की। सीबीआई की टीम सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकली पुलिस चौकी के निकट स्थित एक मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने पवन कुमार मालवीय के आवास पर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कीं और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को भी आवश्यक सहयोग के लिए अलर्ट रखा गया था। बताया जा रहा है कि अमेठी के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए करोड़ों रुपए के कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अदालत के निर्देश पर सीबीआई जांच कर रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की। 

युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी ये खबर भी पढ़े : युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

अयोध्या के अलावा अमेठी, लखनऊ, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में भी सीबीआई की टीमों ने संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के निर्देशन में की गई। अयोध्या में करीब ढाई घंटे तक चली जांच के बाद सुबह लगभग 8 बजे टीम वहां से रवाना हो गई। 

हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने जांच से जुड़े किसी भी बिंदु पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घोटाले की जांच में सीबीआई लगातार दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में लगी हुई है। माना जा रहा है कि विभिन्न जिलों में की गई यह छापेमारी जांच को आगे बढ़ाने और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट करने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल एजेंसी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देशभर में अगले 5-6 दिन भारी बारिश के आसार, आईएमडी का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के बीच दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और दक्षिण भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
देशभर में अगले 5-6 दिन भारी बारिश के आसार, आईएमडी का अलर्ट

राजग का हिस्सा बने नए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से की बातचीत जाना उनका हालचाल  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक...
राष्ट्रीय 
राजग का हिस्सा बने नए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात

उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज जाएंगे।...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे

उत्तर प्रदेश

उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

संत कबीर नगर । बाढ़ प्रबन्धन कार्यवाहियों के निरीक्षण एवं समन्वय हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास...
उत्तर प्रदेश 
जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान