आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 

कृष्णा नगर इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

घर की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घर में उनका शव सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक राकेश दुबे (52) कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर, कनौसी में परिवार के साथ रहते थे। मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के सिमरी गांव निवासी राकेश बिजनेस कंसल्टेंसी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उनके कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ था। कारोबार संभालने के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

जय हिंद संवाद के चौथे चरण में सार्वजनिक उपक्रमों के संरक्षण पर चर्चा  ये खबर भी पढ़े : जय हिंद संवाद के चौथे चरण में सार्वजनिक उपक्रमों के संरक्षण पर चर्चा 

बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वह कर्ज और आर्थिक दबाव को लेकर मानसिक तनाव में थे। बुधवार सुबह उन्होंने घर की सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह करीब 6:40 बजे उनकी पत्नी सुमन दुबे की नजर उन पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि आर्थिक संकट के साथ-साथ राकेश को चलने-फिरने में भी दिक्कत रहती थी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। परिवार के मुताबिक वह लंबे समय से तनाव में थे और अक्सर आर्थिक हालात को लेकर चिंतित रहते थे।

जन चौपाल में मेयर ने सुनी समस्याएं, जनता बोली तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा ये खबर भी पढ़े : जन चौपाल में मेयर ने सुनी समस्याएं, जनता बोली तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा

 राकेश के घर में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी दुबे एक निजी अस्पताल में केयर टेकर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बेटी प्रिया दुबे नौवीं कक्षा की छात्रा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्णा नगर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच की जा रही है।

मुजफ्फरनगर को जाम मुक्त बनाने की कवायद, रूट मार्शलों को किया गया ब्रीफ ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर को जाम मुक्त बनाने की कवायद, रूट मार्शलों को किया गया ब्रीफ

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...