जन चौपाल में मेयर ने सुनी समस्याएं, जनता बोली तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा

महापुर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारीयों को लगाई फटकार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

15 दिन में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। मंगलवार को जोन-8 के विद्यावती द्वितीय वार्ड स्थित पुष्पांजलि पार्क में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। जन चौपाल के दौरान स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि एलडीए कॉलोनी में नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है और कई स्थानों पर तीन-तीन दिनों तक कूड़ा वाहन नहीं पहुंच रहा है।

लोगों ने बताया कि कूड़ा संग्रहण में अनियमितता के कारण घरों एवं मोहल्लों में कूड़ा एकत्र हो जाता है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर मेयर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार ये खबर भी पढ़े : जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुष्पांजलि पार्क परिसर में पार्षद एवं अपर नगर आयुक्त द्वारा पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित लखनऊ के निर्माण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। महापौर ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जन चौपाल के दौरान स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि एलडीए कॉलोनी में नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है और कई स्थानों पर तीन-तीन दिनों तक कूड़ा वाहन नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि कूड़ा संग्रहण में अनियमितता के कारण घरों एवं मोहल्लों में कूड़ा एकत्र हो जाता है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है।
नागरिकों ने यह भी बताया कि नालियों में लोग कूड़ा डाल देते हैं, जिसके कारण जल निकासी प्रभावित होती है और सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक से अभद्रता का आरोप, शिक्षकों ने एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक से अभद्रता का आरोप, शिक्षकों ने एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने शिकायत की कि कई मकानों का सीवर सीधे नालियों में छोड़ा गया है, जिसके कारण नालियों से दुर्गंध आती है और आसपास के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की तथा जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने का अनुरोध किया। जन चौपाल में नागरिकों ने वाटर टैक्स से संबंधित समस्याएं भी महापौर के समक्ष रखीं। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस पशुपालन किए जाने की शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने नाले के निर्माण से संबंधित विषय भी उठाया। इस पर महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि किला मोहम्मदी नाले के निर्माण कार्य को  नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से हाल ही में शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 

वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर पुलिस ने सुनीं समस्याएं ये खबर भी पढ़े : वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर पुलिस ने सुनीं समस्याएं

उन्होंने कहा कि नाले का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। क्षेत्र में नियमित कूड़ा उठान न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने कार्यदायी संस्था लायन एनवायरो के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर कूड़ा उठान व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा इस क्षेत्र से कूड़ा उठान संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश