अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर अपर श्रम आयुक्त ने महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञान फाउंडेशन एवं श्रम विभाग ने किया आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

70 से अधिक घरेलू कामगार महिलाएं रही मौजूद

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर जिला श्रम कार्यालय के सभागार में विज्ञान फाउंडेशन एवं श्रम विभाग द्वारा 'इंडिया लेबर लाइन' कार्यक्रम के तहत 'घरेलू कामगार संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जुगौली, पलटन छावनी, श्रम विहार नगर, पारा और मड़ियांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आईं 70 घरेलू कामगार महिलाओं ने प्रतिभाग किया और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे को बढ़ाने हेतु अपर श्रम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अपर श्रम आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, "सभी घरेलू कामगार महिलाएं ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से भी जुड़ें, ताकि भविष्य में वृद्धावस्था पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार सीधे आप तक पहुंच सके।"

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट  ये खबर भी पढ़े : डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

सहायक श्रम आयुक्त शिप्रा चतुर्वेदी ने कहा, "श्रम विभाग का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर काम करने वाले हर वर्ग तक विभागीय योजनाओं को पहुंचाना है। घरेलू कामगारों को शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रयासरत है।" संवाद को आगे बढ़ाते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी ने विभागीय प्रक्रियाओं पर जोर देते हुए कहा, "विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता और सही दस्तावेजीकरण का होना बेहद जरूरी है।

दौलतापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों के घोटाले का आरोप,डीएम से जांच की माँग ये खबर भी पढ़े : दौलतापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों के घोटाले का आरोप,डीएम से जांच की माँग

कामगार महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि वे समय पर आवेदन करके उनका पूरा लाभ उठा सकें।" श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय ने विभागीय समन्वय की बात करते हुए कहा, "घरेलू कामगारों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और सहायता के लिए जिला स्तर पर हमारा कार्यालय हमेशा उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की विभागीय मदद या योजनाओं की जानकारी के लिए आप सीधे हमसे या इंडिया लेबर लाइन के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।"

चंदर नगर अस्पताल में गेटेन 1100 मशीन का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : चंदर नगर अस्पताल में गेटेन 1100 मशीन का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान घरेलू कामगार लक्ष्मी ने एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 'अटल आवासीय विद्यालय' में बेहतर शिक्षा दी जा रही है, अतः सरकार को घरेलू कामगारों के बच्चों को भी इस योजना के तहत पढ़ाई का अवसर देना चाहिए। इसी क्रम में महिलाओं द्वारा अपर श्रमायुक्त को अपने कार्यों से संबंधित अनुरोध पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम कुमार के साथ-साथ विज्ञान फाउंडेशन से शिवानी, रुखसार बानो, अमर सिंह, अमित सिंह, अंकित वर्मा, अश्विन यादव, पुराने वरिष्ठ साथी मुकेश भाई तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए इंटर्न केशव माहेश्वरी, तेजस सिंह, अनुभव गुप्ता, रुचि और प्रियंका का सहयोग सराहनीय रहा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

उत्तर प्रदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार