दौलतापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों के घोटाले का आरोप,डीएम से जांच की माँग

मनरेगा कार्यों में मजदूरों की मजदूरी न देकर अन्य फर्मों में भुगतान, सोकपिट में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अब एक नया मामला सामने आया है कई स्थानों पर नालियां न बनाकर फर्जी भुगतान का आरोप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

लखीमपुर-खीरी,16 जून(तरूणमित्र)। विकास खंड निघासन की ग्राम पंचायत दौलतापुर में विभिन्न विकास कार्यों को कागजों पर पूर्ण दिखाकर सरकारी धन के गबन के मामले में प्रतिदिन नई परते खुलती जा रही है सोकपिट फर्जी भुगतान आरोप के बाद अब बिना नाली बनाए भुगतान का आरोप सामने आया है। ग्राम नौगवां मजरा दौलतापुर निवासी विनोद कुमार पुत्र राम प्रसाद ने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्यों को अभिलेखों में पूर्ण दर्शाकर भुगतान निकाल लिया गया, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं कराया गया। शिकायत में बताया गया है कि इंटरलॉकिंग के साथ नाली पर पैसा निकाला गया है और खड़ंजा मरम्मत कार्य दिखाकर भी भुगतान निकाले जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन कार्यों का वास्तविकता में से कोई मतलब नहीं है जमीनी स्तर पर कार्य हुआ ही नहीं है और रूपये निकाल लिए गये है।
 
विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी दर्ज कराई थी,लेकिन उनकी अनुपस्थिति में जांच कर मामले को बंद कर दिया गया और रिपोर्ट में धन निकासी से इनकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से बड़ा घोटाला कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
 
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित किए जाने की मांग की है,हालांकि अभी तक जांच नहीं हो पायी है ओर शिकायतकर्ता का प्रार्थनापत्र खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में लंबित है। 
 
इससे पहले भी ग्राम रोजगार सेवक जसवंत कुमार ने भी जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें मनरेगा कार्यों का भुगतान अन्य फर्मों पर किये जाने का आरोप लगाया था ओर अब ग्रामीणों ने सूचना के अधिकार के तहत कार्यों का विवरण मांगा है इधर दौलतराम का सोकपिट भी चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
 
और अब बिना नाली बनाए भुगतान निकालने का आरोप लगा अब देखना यह होगा कि खबर लगातार प्रकाशित होने के बाद सम्बन्धित प्रधान ओर सचिव पर कोई जांच कर कार्यवाही होगी कि मामला ठंडे बस्ते में दबा दिया जाएगा,अब देखना यह होगा कि इतने भ्रष्टाचार के खुलासे होने पर प्रधान और सचिव पर क्या कार्यवाही होती है??
 

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी शिमला। हिमाचल...
हिमाचल 
सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

भाजपा मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर...
राष्ट्रीय 
भाजपा मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

उत्तर प्रदेश

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला