लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

फुसफुसाहट शुरू, चारबाग स्टेशन के जिद्दी चूहों ने क्या बनाया नया ठिकाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एक सरकारी विभागीय मुख्यालय के लेखा विंग में चूहों के आतंक से सब परेशान

लखनऊ। बीते कई दशक के दौर में भले ही राजधानी लखनऊ नवाबों की नगरी से आगे बढ़ते हुए अब अत्याधुनिक परिवहन साधन को अपनाते हुए मेट्रो शहर के रूप में तब्दील हो गया हो, मगर आज भी देखा जाये तो नवीन यात्री सुविधाओं से लैस चारबाग स्टेशन पर अभी भी अड़ियल व जिद्दी चूहों का आतंक जस का तस बरकरार है जिसको लेकर कई बार स्टेशन प्रबंधन व रेल प्रशासन ने टेंडर पर टेंडर किये लेकिन अभी तक पूरी तरह यात्रियों को यहां पर इन ढीट चूहों के भय से निजात नहीं मिल सकी। 

लेकिन इसी बीच राजधानी लखनऊ के ह्दयस्थली यानी हजरतगंज एरिया में ही स्थित एक अहम सरकारी विभाग के विभागीय मुख्यालय पर लगता है कि काफी पहले से चारबाग स्टेशन के ये जिद्दी चूहें कहीं न कहीं और किसी न किसी रूप में शिफ्ट हो गये हैं। कुछ ऐसी ही फुसफुसाहट बीते कुछ दिनों से विभागीय मुख्यालय पर कार्यरत कर्मियों के बीच चल रही है। दरअसल हुआ ये कि, यहां के लेखा विंग में किसी कोने में पड़े या दबे मरे चूहे की बदबू ने वहां कामकाज करने वाले सरकारी बाबुओं के नाक में दम कर रखा है जिसको लेकर इन लोगों ने यहां के नजारत सेक्शन से शिकायत की। 

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर ये खबर भी पढ़े : बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

वहीं इस पर जब मंथन किया गया तो यह प्रकाश में आया कि आखिर यहां के लेखा विंग में ही क्यों आये दिन चूहे के इस प्रकार के वाकये सामने आते हैं, दूसरे सेक्शन को लेकर ऐसी कोई बात सामने नहीं आती। बहरहाल, चूंकि किसी भी विभागीय कार्यालय का लेखा विंग अहम हिस्सा होता है तो ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि जो रात्रिकालीन ड्यूटी में कर्मी लगे रहते हैं, उन्हें इस काम पर लगाया जाये और साथ ही यह भी बोला गया कि जिसने इस मरे हुए चूहे को खोज डाला तो उसे कुछ नकद ईनाम दिया जायेगा। इसके बाद ये कर्मियों का दलबल लेखा सेक्शन में गया मगर वहां पर चूंकि पहले से एसी चल रहा था तो उस दौरान मरे चूहे की बदबू ज्यादा समझ नहीं आ सकी और फिर यह रणनीति बनायी गयी कि सुबह कार्यालय खुलने के पहले ही इस चूहे की खोजबीन शुरू की जायेगी ताकि लेखा विंग की टीम पूरी तल्लीनता से विभागीय रूटीन कामकाज कर सके।

ऐसे में अंदरखाने में यह भी चर्चा शुरू हो गयी कि अगर उक्त रणनीति के बाद मुख्यालय के लेखा विंग में चूहों के आतंक से निजात नहीं मिली तो क्या रेलवे की तरह यहां पर भी सरकारी तौर पर टेंडर प्रक्रिया जारी करनी होगी जिसके लिये बकायदे बजट आवंटन करना होगा, विभागाध्यक्ष की अनुमति लेनी होगी वगैरह, वगैरह...। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा