मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द से पर्व मनाने की अपील  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर) । आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सोमवार को थाना गैंडास बुजुर्ग परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला  राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  राणा प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।

सभी समुदाय के लोग हुए शामिल
बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, ताजियादार, ग्राम प्रधान, डीजे संचालक, मौलवी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा व्यवस्था से सभी को अवगत कराया गया।

एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू  ये खबर भी पढ़े : एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू

आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर
बैठक में सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। जुलूस के निर्धारित मार्गों का पालन करने, किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक गतिविधियों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अमेरिका से फ्यूल ब्लेंडिंग के लिए...
कारोबार 
केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

दुबई। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को महिला टी20 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी टूर्नामेंट...
खेल 
महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

टोक्यो। भारत जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए समर्पित संगठन 'कनेक्ट इंडिया जापान' ने एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया...
अंतर्राष्ट्रीय 
शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

   बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश लखनऊ l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा है...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध