सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस उपचार

— सीएमओ में पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला आयोजित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर कराना होगा अस्पताल में मरीज को भर्ती 

लखनऊ। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को त्वरित और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमओ डॉ.एनबी. सिंह ने कहा,“ पीएम-राहत योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अस्पतालों,पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए समन्वित रूप से कार्य करना होगा। ” प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के बाद उपचार के पहले सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना सड़क दुर्घटना के सभी पात्र पीड़ितों पर लागू होगी,चाहे दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग,राज्य मार्ग अथवा शहरी सड़कों पर हुई हो।
योजना के तहत अस्पतालों को उपचार पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना कोष से की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्वर्णिम समय ( गोल्डन ऑवर ) में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम-राहत योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी पीड़ित के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है, तब भी उसे प्राथमिकता के आधार पर पीएम-राहत योजना के अंतर्गत भर्ती कर उपचार प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं पीड़ितों को मिलेगा, जिन्हें दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। निर्धारित समय सीमा के बाद भर्ती होने वाले मरीज पीएम-राहत योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे।विशेषज्ञों ने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करने के लिए पुलिस द्वारा ई-डीएआर प्रणाली पर समयबद्ध रूप से विक्टिम आईडी (Victim ID) बनाना आवश्यक है। विक्टिम आईडी के अभाव में पीड़ित को योजना का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। इसी कारण पुलिस एवं अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय तथा समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में अस्पतालों को ई-डीएआर पोर्टल पर पंजीकरण, विक्टिम आईडी जनरेशन, क्लेम प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं उपचार से संबंधित विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलुओं की भी जानकारी दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने से लेकर अस्पताल में भर्ती, पुलिस अनुमोदन तथा उपचार प्रक्रिया तक की संपूर्ण कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. किसलय बाजपेयी, डॉ. नमिता वर्मा, ओएसडी लीड मेडिकल हेल्थ एजेंसी रोड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लखनऊ, इंद्रजीत सिंह टीएसआई इंचार्ज जेड एफडी पोलिस विभाग, वजीर अली डीआरएम आईआरएडी, डीएआर एनआईसी, डॉ.दीप्ति कौशल, डिस्ट्रिक्ट ग्रेवियांस मैनेजर विवेक चित्रांश, डिस्ट्रिक्ट इनफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर मसर्रत जमा खान एवं इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी टीम से संचित, एवं बीएफए टीम से आयुष्मान मित्र शीजान सदर एवं वजीर मौजूद रहे।

जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

   बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

— पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई,‘ कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

लखनऊ। बुढ़ापे के रोग जब जन्म लेने लगते हैं,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती है। मन और आत्मा को...