लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

— होगा विभूतियों का सम्मान

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई,‘ कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। राजधानी में पहली बार लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें आकर्षण का केंद्र अपने तरह के इस अनोखे उत्सव में पहली बार लखनऊ को बसाने वाले लक्ष्मण पर दास्तानगोई का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मण जी पर दास्तानगोई,‘कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन किया जायेगा। ये जानकारी कार्यक्रम संयोजक सोमनाथ कश्यप ने दी।
सोमवार को एक वार्ता के दौरान बताया गया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,बदलाव एक कदम शिक्षा की ओर और कला कारवां के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल-2026 का आयोजन गोमती नगर में स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह लखनऊ में शाम चार बजे से किया जा रहा है। उन्होंने बताया लक्ष्मण कथा शीर्षक से इस म्यूजिकल दास्तानगोई को प्रस्तुत करेंगी मशहूर किस्सागो अरशाना अजमत और आरजे प्रतीक। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा नाटक ‘कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन जिसका लेखन, संगीत व निर्देशन किया है प्रसिद्ध रंगकर्मी व एसएनए अवॉर्डी अमित दीक्षित रामजी ने। 50 कलाकार इस नाटक को मंच पर अपनी प्रस्तुति से भव्यता प्रदान करेंगे। भगवान गौतम बुद्ध पर एक संगीतमय नृत्य नाटिका का मंचन कथक गुरु डॉ.उपासना दीक्षित के निर्देशन में किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,कला, साहित्य, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार,कलाकार,शिक्षाविद, समाजसेवी, संस्कृति प्रेमी एवं कला विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार विभूतियों को लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और चार विभूतियों को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा।
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के संयोजक सोमनाथ कश्यप ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता पद्मश्री डॉ.अनिल रस्तोगी को लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और पद्मश्री विद्या विंदु सिंह को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार, उद्यमी यावर अली शाह और रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर समाजसेवी प्रवीण कुमार मित्तल को भी लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से शिक्षाविद रोमा बच्चानी, शिक्षिका डॉ. अनीता मिश्रा और अभिनेत्री मनीषा मेहरा को नवाजा जाएगा। इस दौरान दोपहर दो बजे से 6 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए पेंटिंग व क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
सभी प्रतिभागी बच्चों को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संयोजक सोमनाथ कश्यप ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, केंद्रीय ललित कला अकादमी के सचिव देवेंद्र त्रिपाठी और बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर के अलावा संगीत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी राजधानी की कई विभूतियां भी मौजूद रहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

— पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई,‘ कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

लखनऊ। बुढ़ापे के रोग जब जन्म लेने लगते हैं,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती है। मन और आत्मा को...