बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। बुढ़ापे के रोग जब जन्म लेने लगते हैं,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती है। मन और आत्मा को योग ही प्रसन्न रख सकता है। व्यायाम से केवल शरीर स्वस्थ रहता है मन नहीं। आज की व्यस्ततम जीवन शैली में योग प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। योग ही व विद्या है जिसको पूरे संसार ने माना है। योग से आज मुस्लिम देश भी जुड़े हैं यह कोई पूजा पद्धति नहीं है। योग के माध्यम से ही  सर्वांगीण स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है। ये बातें मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने कही। 
सोमवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज टूडियागंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश व्यापी राज्य स्तरीय योग सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा दयाशंकर मिश्र दयालु के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एवं प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार,आयुष महानिदेशक चैत्रा वी.विशेष सचिव मदन सिंह गबरियाल,निदेशक आयुर्वेद डॉ नारायण दास,निदेशक यूनानी प्रो जमाल अख्तर,निदेशक होम्योपैथिक डॉ प्रमोद कुमार द्वारा महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने पूरे सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में,सभी ग्राम पंचायत में योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार की योग दिवस की थीम है योगा फॉर हेल्थी एजिंग। योग सप्ताह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है और इसके लिए प्रदेश सरकार और भारत सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन तीस मिनट का योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।  इस कार्यक्रम में दयानंद बाल विद्यालय के बच्चों द्वारा योगासन का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। मंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट