बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग 41 वर्षों के गौरवपूर्ण शैक्षिक जीवन में शिक्षा, अनुशासन, साहित्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का कार्य किया। उन्होंने सितंबर 1985 में विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं और 35 तक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय का उत्कृष्ट शिक्षण प्रदान किया। इसके बाद अप्रैल 2019 से विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में दायित्व निभाते हुए लगभग 5 वर्ष तक विद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत वह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

शिक्षक अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षिक सहयोग प्रदान किया। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण ने उन्हें जिले के सम्मानित शिक्षकों की श्रेणी में स्थापित किया। वर्ष 1985 से 2017 तक उन्होंने इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रतिभा प्रोग्रेस गाइड तथा "ए टू ज़ेड प्रश्न बैंक" के लेखक के रूप में कार्य किया। साथ ही गोयल प्रकाशन, बरेली द्वारा प्रकाशित इंटरमीडिएट अंग्रेजी व्याकरण पुस्तक के संशोधन कार्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बाराबंकी में किसान संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी में किसान संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

संपादकीय क्षेत्र में भी उनकी विशेष पहचान रही। वर्ष 1988-89 में प्रकाशित विद्यालय पत्रिका के अंग्रेजी अनुभाग के संपादक तथा वर्ष 2003-04 में प्रकाशित विद्यालय पत्रिका "कहकशां" के मुख्य संपादक के रूप में उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 1991-92 में उन्होंने विद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ के सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2003 में बदायूं क्लब द्वारा आयोजित बदायूं महोत्सव में उनकी मधुर अंग्रेजी कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्हें "इंग्लिश फ्लूट" (अंग्रेजी बांसुरी) की सम्मानित उपाधि से अलंकृत किया गया।

वर्ष 1991-92 से लेकर वर्ष 2025-26 तक आयोजित अनेक जनपदीय एवं मंडलीय शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्होंने सराहनीय योगदान प्रदान किया और विभिन्न आयोजनों का कुशल संचालन किया। एक सफल एवं प्रखर वक्ता के रूप में उन्होंने व्यापक ख्याति अर्जित की तथा अनेक मंचों पर अपनी प्रभावशाली वाणी से लोगों को प्रेरित किया। वर्ष 2007 से 2019 तक उन्होंने विद्यालय में मुख्य अनुशासन प्रभारी (चीफ प्रॉक्टर) के रूप में अविचल निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए अनुशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था स्थापित की, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय में शिक्षण वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ।

कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें जनपद के इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन एवं ई-लर्निंग माध्यम से अंग्रेजी शिक्षण प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्य को उन्होंने अत्यंत सफलतापूर्वक निभाया। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। वर्ष 2024 से 2026 तक मूल्यांकन केन्द्र के उपनियंत्रक के रूप में सराहनीय कार्य किया गया। शिक्षक अब्दुल सुबूर ख़ां का संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन, सेवा, साहित्य और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके द्वारा दी गई सेवाएं, शैक्षिक योगदान और विद्यार्थियों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शिक्षा जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाता रहेगा तथा उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

मतगणना अभी जारी निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन पर सभी खिलाड़ियों को...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

संसद में हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक, राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में अयोध्या के राममंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस...
राष्ट्रीय  राज्य 
संसद में हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक, राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

सावन के बादलों से संवाद करते हैं "काशी विश्वनाथ धाम" के शिखर

सावन का सोमवार काशी में केवल एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव बन जाता है।...
उत्तर प्रदेश 
सावन के बादलों से संवाद करते हैं "काशी विश्वनाथ धाम" के शिखर

मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित